Vi Offer: यूजर्स हो जाएं खुश, इन सस्ते प्लान्स के साथ मिलेगी एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डेटा
Vi Offer: टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए शानदार ऑफर्स लेकर आती रहती हैं, अब वोडाफोन आइडिया (Vi) ने भी यूजर्स के लिए एक खास रिचार्ज ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी एक Vi प्लान के साथ अतिरिक्त वैलिडिटी दे रही है, जबकि दूसरे प्लान के साथ अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इन प्लान्स की कीमत क्या है और Vi के खास ऑफर के बाद ये प्लान क्या फायदे देंगे? आइए जानते हैं।
Vi 199 प्लान की जानकारी
टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, 199 रुपये वाले प्लान के साथ 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलता था, लेकिन अब स्पेशल ऑफर के तहत 1 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी यह प्लान आपको पहले की तरह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलेगा। इसका मतलब है कि 28 दिनों की वैलिडिटी वाला 199 रुपये वाला प्लान अब 3 जीबी डेटा के साथ उपलब्ध है। डेटा के अलावा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।
Vi 179 प्लान विवरण
179 रुपये वाले प्लान के साथ, पहले की तरह आपको 1GB हाई-स्पीड डेटा, डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और कुल 300 SMS दिए जाएँगे। अंतर यह है कि पहले यह प्लान 24 दिनों की वैधता के साथ आता था और अब वोडाफोन आइडिया इस प्लान के साथ चार दिन की अतिरिक्त वैधता दे रहा है। यानी अब यह प्लान आपको 24 की बजाय 28 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा। यह प्लान उन लोगों को पसंद आ सकता है जो कम कीमत में 28 दिनों की वैधता वाला प्लान ढूंढ रहे हैं।