Vi offer: सिर्फ ₹140 में 28 दिन की सर्विस

Update: 2026-02-01 01:12 GMT
Vi offer: टेलीकॉम सेक्टर में लगातार बढ़ती कीमतों के बीच Vi ने ग्राहकों को राहत देने वाला नया प्लान पेश किया है. कंपनी ने 140 रुपये का रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर चुनिंदा फीचर फोन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. इस ऑफर के जरिए यूजर्स को कम कीमत में सिम एक्टिव रखने का मौका मिलेगा|
प्लान की कीमत और वैलिडिटी
Vi का नया प्लान 140 रुपये का है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी दी गई है, लेकिन खास बात यह है कि सिम 30 दिनों तक एक्टिव रहेगा. यानी यूजर्स को पूरे महीने तक कनेक्शन चालू रखने की सुविधा मिलेगी|
कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. साथ ही 2GB डेटा और 300 SMS भी पूरे 28 दिनों के लिए दिए जाएंगे. यह ऑफर उन यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद है, जिन्हें बेसिक जरूरतों के लिए सस्ता रिचार्ज चाहिए|
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा
यह प्लान सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है. Vi ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है, जिन्होंने HMD 100, HMD 101 या Nokia 105 Classic फोन खरीदा है. अगर आपने 24 दिसंबर 2025 के बाद इनमें से कोई फोन लिया है, तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं|
पहला रिचार्ज सिम एक्टिवेशन के लिए होगा. इसके बाद यूजर्स को अगले 12 महीनों तक 140 रुपये में ही रिचार्ज करने का फायदा मिलेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी का सबसे सस्ता प्लान फिलहाल 199 रुपये का है, ऐसे में यह ऑफर ग्राहकों को 59 रुपये कम कीमत पर मिलेगा|
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें|
Tags:    

Similar News