पांच महीने में दो लाख लोगों ने गंवाईं नौकरियां

अभी जारी रहेगा छंटनी का दौर

Update: 2023-05-21 15:20 GMT

Laid Off 2022-23: तकनीकी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए यह साल यानी 2023 बीते साल 2022 से भी बुरा है। कह सकते हैं कि वर्ष 2023 तकनीकी कर्मचारियों के लिए सबसे खराब रहा और अधिक रह सकता है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर बिग टेक फर्मों से लेकर स्टार्टअप्स तक ने बीते पांच महीने में लगभग दो लाख तकनीकी कर्मचारियों को बर्खास्त कर बाहर का रास्ता दिखाया है।

यह सिलसिला यहीं रूकने वाला नहीं हैं, क्योंकि मेटा, बीटी, वोडाफोन और कई अन्य कंपनियों ने आने वाले महीनों में और कर्मचारियों की छुट्टी की योजनाओं यानी छंटनी का एलान किया है। ले-ऑफ ट्रैकिंग साइट Layoffs.fyi के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक यानी जनवरी से मई तक पांच महीनों में 695 टेक कंपनियों ने करीब 1.98 लाख कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

इसकी तुलना अगर बीते साल यानी 2022 से करें तो जनवरी से दिसंबर 2022 तक 12 महीनों में 1,046 टेक कंपनियों ने छंटनी की थी और कुल 1.61 लाख से अधिक कर्मचारियों को नौकिरियों से निकाला था। इस साल अकेले जनवरी में, वैश्विक स्तर पर करीब एक लाख तकनीकी कर्मचारियों ने नौकरी खोई, जिनमें Amazon, Microsoft, Google, Salesforce और अन्य जैसी कंपनियों के कर्मचारी सर्वाधिक थे। कुल मिलाकर, लगभग 3.60 लाख तकनीकी कर्मचारी अब जनवरी 2022 में और इस साल मई 2023 तक अपनी नौकरी खो चुके हैं।

बड़ी टेक कंपनियां कर्मचारियों की बर्खास्तगी के कदम के पीछे विभिन्न कारणों ओवर-हायरिंग, अनसरटेन ग्लोबल मैक्रोइकॉनॉमिक सिचुएशन, पोस्ट कोविड-19 सिनोरियो और बहुत कुछ कारण बताए जाते ह। मेटा (पूर्व में फेसबुक) कथित तौर पर अगले सप्ताह नौकरी में कटौती के अपने तीसरे दौर में अधिक कर्मचारियों की छंटनी शुरू करने जा रहा है। जबकि सटीक संख्या की पुष्टि नहीं की गई है, उम्मीद है कि कंपनी इस दौर में लगभग 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

अमेजन इंडिया ने इस महीने अपने क्लाउड डिवीजन AWS के साथ-साथ पीपुल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस (PXT) या HR और सपोर्ट वर्टिकल से लगभग 400-500 कर्मचारियों को निकाल दिया। फिनटेक यूनिकॉर्न Zepz 420 कर्मचारियों, यानीं अपने कार्यबल के 26 प्रतिशत की छंटनी करने वाली है।

Tags:    

Similar News

-->