नई दिल्ली: itel ने आज भारतीय बाजार में बुजुर्गों को खास तौर पर ध्यान में रखते हुए नया फीचर फोन itel Care लॉन्च कर दिया है। यह फोन सीनियर सिटिजन के लिए इमरजेंसी SOS बटन के साथ आता है, जिसे दबाने पर 5 कॉन्टैक्ट्स को SMS और कॉल जा सकती है। इस फोन में ड्यूल एलईडी टॉर्च के साथ VGA कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें एआई ENC कॉल नॉइज रिडक्शन और 1,150mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। आइए itel Care के बारे में विस्तार से जानते हैं।
itel Care की शुरुआती कीमत ₹1,499 है। यह फोन ब्लैक, डार्क ग्रीन और ब्लू कलर के विकल्प में आता है। इस फोन के साथ एक प्रोटेक्टिव बैक कवर आता है। कंपनी 1 साल की काउंटर रिप्लेसमेंट वारंटी भी प्रदान करती है।
itel Care में 2.0 इंच की मैग्नीफाइड डिस्प्ले दी गई है। इस फोन को खासतौर पर सीनियर सिटिजन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें इमरजेंसी रियर SOS बटन दिया गया है। इस बटन को दबाने पर एसएमएस और 5 कॉन्टैक्ट्स तक कॉलिंग मिलती है। इसमें वॉयस गाइडेंस के लिए किंग वॉयस है, जिससे अंग्रेजी और हिंदी टेक्स्ट टू स्पीच की सुविधा मिलती है। यह फोन 1,150mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि यूएसबी टाइप सी पोर्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में सिंगल सिम, 2G, 3.5 मिमी जैक और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
फोटो और वीडियो के लिए इस फोन में ड्यूल एलईडी टॉर्च के साथ VGA कैमरा दिया गया है। मल्टीमीडिया फीचर्स में रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस एफएम रेडियो और ब्लूटूथ मिलती है। सबसे खास बात यह है कि यह फीचर फोन 10 यूजर इंटरफेस भाषाओं में सपोर्ट करता है और 22 भाषाओं में रीडिंग हो सकती है। फोन में फोटो डिस्प्ले सपोर्ट के साथ 500 कॉन्टैक्ट्स को सेव किया जा सकता है। इस फोन में 2030 बॉक्स स्पीकर, ऑडियो PA और एआई ENC कॉल नॉइज रिडक्शन मिलता है। इस फोन में 4MB RAM और 4MB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।