दो टुकड़ों में काट देने के बाद भी काम करेगा फ़ोन , जाने डिटेल

Update: 2023-09-08 09:59 GMT
सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता नजर आता है, कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे भी देखने को मिलते हैं जिन्हें देखने के बाद आंखों पर भी यकीन नहीं होता कि क्या ये सच है? अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे और खुद से ये सवाल भी पूछेंगे कि क्या फोन दो टुकड़ों में काटने के बाद भी काम कर सकता है?सवाल सुनकर चौंक गए ना? जब सवाल ने आपको चौंका दिया तो सोचिए जब आप वीडियो देखेंगे तो आपका क्या होगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स कटिंग मशीन की मदद से रिलायंस जियो के जियो फोन को दो हिस्सों में काट देता है.
हरानी की बात यह नहीं है कि फोन दो टुकड़ों में कटा हुआ है, जब फोन ऑन होता है और कटने के बाद भी काम करता है तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है।वीडियो देखकर आप हैरान हो गए होंगे, लेकिन क्या आपने सोचा है कि फोन में सॉकेट बोर्ड और कई तरह के तार होते हैं, तो आप खुद सोचिए कि अगर फोन को दो हिस्सों में काट दिया जाए तो क्या फोन काम कर सकता है?
इस सवाल का जवाब है नहीं, अगर फोन को दो हिस्सों में काटा जाए तो फोन में लगा सॉकेट बोर्ड और तार कट जाएंगे, जिसके बाद फोन का काम करना संभव नहीं है. ऐसे में इस वीडियो में जो दिख रहा है वो सच नहीं हो सकता.अगर फोन का कोई हिस्सा खराब हो जाता है तो फोन तुरंत बंद हो जाता है और फिर उस हिस्से की मरम्मत कराने के बाद ही फोन दोबारा काम करना शुरू करता है, ऐसे में अगर फोन बीच में ही कट जाए तो उसका काम करना संभव नहीं है। . आपको बता दें कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर garcasm नाम के अकाउंट पर नजर आ रहा है.
Tags:    

Similar News