Technology: बारिश के दौरान इस मोड पर चलाएं एयर कंडीशनर, कूलर से भी कम आएगा बिल

Update: 2025-07-24 01:40 GMT
Technology: बारिश का मौसम अपने चरम पर है, बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत ज़रूर मिली है, लेकिन उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। उमस भरी गर्मी में कूलर के मुकाबले एयर कंडीशनर ज़्यादा अच्छा काम करता है। लेकिन एयर कंडीशनर का बिल लोगों की जेब पर ज़्यादा बोझ डालता है। इसलिए हम आपके लिए एयर कंडीशनर के एक ऐसे मोड की जानकारी लेकर आए हैं, जिस पर अगर आप बारिश के मौसम में एयर कंडीशनर चलाएँगे, तो आपका बिल कूलर के बराबर ही आएगा।
एयर कंडीशनर में होते हैं तीन मोड
गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होता है, इसीलिए कंपनियाँ एयर कंडीशनर में तीन मोड देती हैं, जिनमें पहला मोड कूल, दूसरा ड्राई और तीसरा फैन होता है। अब सवाल यह उठता है कि बारिश के मौसम में इनमें से कौन सा मोड इस्तेमाल करना चाहिए? हम आपको इसके बारे में यहाँ विस्तार से बता रहे हैं।
बारिश में एसी को इस मोड पर चलाएँ
गर्मी के मौसम की तुलना में, बारिश के मौसम में धूप कम तेज़ होती है, जिससे तापमान तो काफी कम रहता है, लेकिन बारिश के मौसम में उमस ज़्यादा होती है। ऐसे में अगर आप उमस कम करना चाहते हैं, तो आपको एयर कंडीशनर को ड्राई मोड पर चलाना चाहिए,
जिससे
आपका बिजली का बिल भी कम होगा और आपको उमस से भी राहत मिलेगी।
कूलिंग और फ़ैन मोड का इस्तेमाल कब करें?
एयर कंडीशनर का कूलिंग मोड गर्मी के मौसम में इस्तेमाल किया जाता है। कूलिंग मोड में एसी का कंप्रेसर चालू रहता है और यह आपके कमरे को ठंडा करता है। आपको बता दें कि एयर कंडीशनर के कूलिंग मोड में सबसे ज़्यादा बिजली की खपत होती है। वहीं, अगर आप सिर्फ़ फ़ैन मोड का इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे कम बिजली की खपत होती है। फ़ैन मोड का इस्तेमाल सर्दी, बारिश और गर्मी, तीनों में किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News