Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!

Update: 2026-08-02 14:32 GMT
नई दिल्ली: Sony के अपकमिंग वायरलैस हेडफोन्स WH-1000XM6 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हेडफोन्स को कंपनी एक और कलर शेड देने जा रही है। यह नई Olive Grey कलर शेड होगी। ये कंपनी के ओवर ईयर वायरलैस हेडफोन्स हैं जिन्हें सोनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। हाल ही में सोनी ने इसके नए शेड्स पेश किए थे जिसमें अब एक और नया कलर जुड़ने जा रहा है। आइए जानते हैं विस्तार से इनके बारे में।
Sony WH-1000XM6 अपकमिंग वायरलैस हेडफोन्स नए कलर में जल्द ही मार्केट में लॉन्च किए जा सकते हैं। The Walkman Blog और Roland Quandt द्वारा इस नए कलर शेड का खुलासा किया गया है। Sony WH-1000XM6 का ग्लोबल लॉन्च अगले हफ्ते देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, हेडफोन्स का नया कलर वेरिएंट 3 से 5 अगस्त के बीच में मार्केट में पेश किया जा सकता है। हेडफोन्स नए Olive Grey कलर शेड में लॉन्च होने वाले हैं।
Sony WH-1000XM6 के लिए कंपनी ने फरवरी 2026 में Sand Pink कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। जबकि हाल ही में कंपनी ने इसका Sandstone वेरिएंट भी उतारा था। अब एक और नया कलर वेरिएंट इसमें उपलब्ध होने वाला है। Olive Grey दरअसल इनके मॉडल नम्बर WH1000XM6G.CE7 से संबंधित बताया गया है जिसमें G का मतलब ग्रीन से है। इसी बीच एक रिटेलर ने भी इनकी कुछ फोटो साझा की हैं। नए Olive Grey वेरिएंट की कीमत 459 डॉलर (लगभग 43,700 रुपये) हो सकती है।
Sony WH-1000XM6 में कंपनी ने 30mm के ड्राइवर दिए हैं। दावा है कि इनमें बेहतरीन हाई फ्रिक्वेंसी रिप्रोडक्शन, और वोकल क्लियरिटी मिलती है। कंपनी के अनुसार, इनमें 30 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। इसी के साथ इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी है। कंपनी का दावा है कि केवल 3 मिनट के चार्ज में ही ये 3 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। इनकी खास बात इनका चौड़ा हेडबैंड है। यह सिर पर पड़ने वाले प्रेशर को कम करता है। इसी के साथ इनमें आरामदायक म्यूजिक लिस्निंग के लिए नर्म ईयरपैड इस्तेमाल किए गए हैं।
Tags:    

Similar News