नई दिल्ली: Honor X9e Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में सबसे बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो 11,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। फोन में AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी मिल जाती है। फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट लगा है। फोन को कंपनी मल्टीपल रसिस्टेंस रेटिंग से लैस किया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor X9e Pro Price
Honor X9e Pro को कंपनी ने वर्तमान में मलेशिया की मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB+256GB मॉडल की कीमत MYR 1,899 (लगभग 44 हजार रुपये) है, जबकि 8GB+512GB वेरिएंट की कीमत MYR 2,399 (56,500 रुपये) है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे रॉयल पर्पल, मिडनाइट ब्लैक, डॉन गोल्ड और रेडिश ब्राउन कलर्स में पेश किया गया है। फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। कंपनी ने फोन की खरीद के साथ फ्री गिफ्ट भी ऑफर किए हैं।
Honor X9e Pro में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 2788 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 100% DCI-P3 कलर गेमट कवर करता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिल जाता है। इतना ही नहीं, फोन में कंपनी ड्रॉप रसिस्टेंस के साथ मल्टीपल रेटिंग दी हैं। यह 3 मीटर तक के ड्रॉप को सहन कर सकता है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह 10 मीटर तक पानी में डूबने पर भी चलता रह सकता है।
Honor X9e Pro में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट लगा है। इसके साथ में 8GB रैम, और 256GB स्टोरेज की पेअरिंग मिलती है। फोन 24GB तक एक्सपेंडेबल मैमोरी को सपोर्ट करता है। फोन में रियर साइड में 108MP का मेन कैमरा मिलता है जिसमें OIS का सपोर्ट दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
फोन का बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 11000mAh की है। इसके साथ में कंपनी ने 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। फोन 27W रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कंपनी कहना है कि फोन की बैटरी 6 साल तक हेल्थ को मेंटेन रख सकती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, डुअल नैनो सिम, USB Type-C 2.0 पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है।