Samsung टेक न्यूज़ : Samsung आखिरकार अपने नए यूजर इंटरफेस One UI 7 को रोलआउट करने जा रही है। कंपनी का यह नया सॉफ्टवेयर वर्जन डिवाइसेज में नया इंटरफेस डिजाइन लेकर आने वाला है। इसके साथ ही कई स्मार्ट फीचर्स इसके माध्यम से डिवाइसेज में जोड़े जाएंगे। इसका बीटा वर्जन कुछ चुनिंदा मॉडल्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब अंतत: कंपनी इसे ग्लोबल लेवल पर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट करने जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
One UI 7 Release Date And Rollout Timeline
Samsung अपने स्टेबल One UI 7 सॉफ्टवेयर वर्जन को 7 अप्रैल से रोलआउट करना शुरू करेगी। Galaxy S24 सीरीज स्मार्टफोन्स को यह सबसे पहले मिलेगा। उसके बाद अन्य फ्लैगशिप मॉडल्स में यह रोलआउट किया जाएगा। नए सॉफ्टवेयर को फोन में इंस्टॉल करने के लिए यूजर्स को इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। हम आपको विस्तार बता रहे हैं कि कैसे आप One UI 7 को अपने डिवाइस में अपडेट कर सकते हैं।
How To Download One UI 7 Update
सबसे पहले One UI 7 के लिए आपको चेक करना होगा कि यह आपके डिवाइस के लिए उपलब्ध हो चुका है या नहीं।
इसके लिए Settings में जाना होगा। यहां पर Software Update पर जाएं और Download पर क्लिक करें।
अगर आपके डिवाइस के लिए यह अपडेट उपलब्ध है तो यह खुद ही डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
हां, लेकिन इससे पहले जांच लें कि आपके फोन में पर्याप्त बैटरी मौजूद है, और फोन Wi-Fi या स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन के कनेक्टेड है।
One UI 7 सबसे पहले इन डिवाइसेज पर होगा अपडेट
Samsung ने उन सभी फोन और टैबलेट्स की लिस्ट जारी की है जिनको पहले फेज में One UI 7 अपडेट मिलेगा। इन डिवाइसेज में मिलेगा पहले अपडेट-
One UI 7 Features
One UI 7 ताजा विजुअल डिजाइन लेकर आएगा और ऐप आइकन पहले से ज्यादा कलरफुल हो जाएंगे। साथ ही इनको पढ़ना और पहचान पाना आसान हो जाएगा। नोटिफिकेशन अब पिल शेप में दिखेंगे और पहले से बड़े दिखेंगे। यहां पर Quick Panel को एक्सेस करना आसान हो जाएगा। इंटरफेस में अब स्वाइप के आधार पर नोटिफिकेशन और कंट्रोल पैनल को अलग किया जा सकेगा।
इंटरफेस में नए कस्टमाइजेशन टूल होंगे जिससे यूजर विजेट्स को पर्सनलाइज कर सकेंगे। Now Bar फीचर इसमें जुड़ जाएगा जिससे यूजर की एक्टिविटी के आधार पर यह काम के कंट्रोल यूजर को दिखाता रहेगा। Galaxy AI फीचर जैसे Writing Assist और Call Transcripts भी इसमें शामिल होगा जो 20 भाषाओं को सपोर्ट करेगा। एक्स्ट्रा सिक्योरिटी के लिए नया यूएसबी प्रोटेक्शन फीचर भी मिलेगा।