Samsung: फोल्डेबल स्मार्टफोन की दुनिया में Samsung ने एक बार फिर दमदार मॉडल पेश किए हैं। 9 जुलाई को Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में कंपनी ने अपने नए डिवाइसेज़ से पर्दा उठाया। जिसमें Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 7 FE और Galaxy Watch 8 सीरीज़ शामिल हैं। ये सभी डिवाइसेज़ अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, आप इन्हें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन आपको EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है।
Galaxy Z Fold 7 की कीमत और रंग
Galaxy Z Fold 7 को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,74,999 रुपये है। 12GB + 512GB की कीमत 1,86,999 रुपये है। वहीं, अगर आप 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको 2,16,999 रुपये खर्च करने होंगे।
इन सभी में आपको ब्लू शैडो, जेटब्लैक, सिल्वर शैडो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं। अगर आप ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो आपको कंपनी का एक्सक्लूसिव मिंट कलर भी खरीदने का मौका मिलेगा।
बड़ी स्क्रीन पर मल्टीटास्किंग के लिए यह फ़ोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है और इसका शानदार प्रीमियम डिज़ाइन आपको बेहद पसंद आ सकता है।
गैलेक्सी Z फ्लिप 7 क्लासिक फोल्ड, मॉडर्न टच
गैलेक्सी Z फ्लिप 7 एक स्टाइलिश क्लैमशेल फोल्डिंग स्मार्टफोन है। इसका 12GB + 256GB वैरिएंट 1,09,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, इसका दूसरा 12GB + 512GB स्टोरेज विकल्प 1,21,999 रुपये में मिलेगा। इसमें आपको 3-4 कलर ऑप्शन मिल रहे हैं जिनमें ब्लू शैडो, कोरल रेड, जेटब्लैक और मिंट (सिर्फ़ ऑनलाइन ख़रीद पर) शामिल हैं। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में दमदार फ़ीचर्स मिलते हैं।
गैलेक्सी Z फ्लिप 7 FE
जिन लोगों को फोल्डेबल स्मार्टफोन पसंद हैं लेकिन बजट कम है, उनके लिए सैमसंग का फ्लिप 7 FE स्मार्टफोन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप आसानी से 89,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, 8GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट आपको 95,999 रुपये में मिल रहा है। जिसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं - ब्लैक और व्हाइट। यह सैमसंग का सबसे किफायती फोल्डेबल फोन है, जिसमें स्टाइल कम कीमत का एक अहम हिस्सा है।
सैमसंग के दावे के मुताबिक, नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को शुरुआती 48 घंटों में 2.1 लाख से ज़्यादा प्री-ऑर्डर मिल गए। यह इस साल की शुरुआत में बाज़ार में आई गैलेक्सी S25 सीरीज़ के बराबर है।