Technology टेक्नोलॉजी: Redmi Note 15 Pro Plus का भारत में लॉन्च 29 जनवरी के लिए निर्धारित है। फोन कंपनी की अपकमिंग सीरीज Redmi Note 15 Pro का हाई एंड मॉडल होगा। स्टैंडर्ड Redmi Note 15 Pro के साथ यह लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले Redmi Note 15 Pro+ की प्राइसिंग लीक हो गई है। Redmi Note 15 Pro सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इनके कई स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील किए गए हैं। स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट, 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर्स बताए गए हैं। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इसकी प्राइसिंग और खास फीचर्स के बारे में।
Redmi Note 15 Pro Plus Pre Booking Offers
Redmi Note 15 Pro+ का भारतीय प्राइस (Redmi Note 15 Pro Plus Price in India) लॉन्च से पहले लीक हो गया है। 29 जनवरी को यह फोन भारत में लॉन्च होगा। कंपनी ने प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट LIVE है। इच्छुक ग्राहक ₹1,999 को टोकन प्राइस देकर फोन को प्री-बुक कर सकते हैं। Redmi Note 15 Pro, प्रो प्लस की प्री बुकिंग के साथ कंपनी खास बेनिफिट्स दे रही है। इसके साथ 1 साल की फ्री-स्क्रीन रिप्लेसमेंट दी जा रही है। साथ ही Redmi Watch Move भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क दी जा रही है।
Redmi Note 15 Pro Plus Price in India (Leaked)
Redmi Note 15 Pro Plus के लॉन्च से पहले प्राइस लीक हो गया है। जाने माने टिप्स्टर अभिषक यादव ने एक्सक्लूसिव तौर पर इसकी प्राइसिंग का खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक Redmi Note 15 Pro+ का 8GB + 256GB वेरिएंट भारत में ₹38,999 में पेश किया जाएगा। हालांकि फोन में 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी दिया जाएगा। टिप्स्टर ने खुलासा किया है कि प्री-बुकिंग ऑफर में 1-year FREE स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा। साथ ही Redmi Watch Move भी फ्री गिफ्ट के तौर पर मिलेगी।
Redmi Note 15 Pro Plus Specfications
Redmi Note 15 Pro सीरीज में 1.5K OLED डिस्प्ले होगा। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलने वाला है। फोन में 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी मिलने वाला है। फोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है।
Redmi Note 15 Pro सीरीज के फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलने वाला है। यह 4nm प्रोसेसिंग पर बना है। फोन में 12GB तक फिजिकल रैम के साथ 12GB वर्चुअल रैम सपोर्ट होगा। यानी यह 24GB रैम को सपोर्ट करेगा। Redmi Note 15 Pro में 6500mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। इसमें 22.5W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है।