Redmi Buds 5C , 2 हजार से भी कम कीमत और 36 घंटे की बैटरी लाइफ

Update: 2024-07-10 12:21 GMT
Redmi Buds टेक न्यूज़ : Redmi Buds 5C: Redmi के नए TWS ईयरबड्स Redmi Buds 5C भारत में लॉन्च हो गए हैं। इनमें एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC), ट्रांसपेरेंसी मोड दिया गया है। दावा है कि चार्जिंग केस के जरिए ये 36 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में ये 2 घंटे तक चलते हैं। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करने वाले Redmi Buds 5C, Google Fast Pair की मदद से आपके डिवाइस से जल्दी कनेक्ट हो जाते हैं।
Redmi Buds 5C की कीमत 1999 रुपये है। इन्हें सिम्फनी ब्लू, बास व्हाइट और एकॉस्टिक ब्लैक कलर में लाया गया है। बड्स की बिक्री 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे से Amazon.in, Flipkart और Xiaomi Retail पर होगी।
Redmi Buds 5C के स्पेसिफिकेशन
Redmi Buds 5C भी किसी आम ईयरबड्स की तरह ही दिखते हैं। हालांकि, फीचर्स के मामले में ये हाईटेक हैं। इनमें लगे 12.4mm के ड्राइवर अच्छी आवाज पैदा करने में सक्षम हैं। ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी के जरिए वह आवाज हमारे कानों तक पहुंचती है। इनमें गूगल फास्ट पेयर और डुअल डिवाइस स्मार्ट कनेक्शन की सुविधा दी गई है।
यूजर अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह की आवाज सेट कर सकते हैं। कस्टम EQ मोड भी दिया गया है। Redmi Buds 5C में लगे डुअल माइक्रोफोन AI नॉइज रिडक्शन को सपोर्ट करते हैं। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा दी गई है। इससे बाहर के शोर को कम करने में मदद मिलती है। Redmi Buds 5C में जेस्चर कंट्रोल की सुविधा दी गई है। यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से टच कंट्रोल को कस्टमाइज कर सकते हैं। इन्हें IP 54 रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि ईयरबड्स धूल और पानी के छींटों से होने वाले नुकसान से काफी हद तक बच सकते हैं।
Redmi Buds 5C के चार्जिंग केस का वजन 38.5 ग्राम है। ईयरबड्स का वजन 4.2 ग्राम है। चार्जिंग केस में 480mAh की बैटरी है, जबकि हर ईयरबड में 45mAh की बैटरी है। कुल मिलाकर ये बड्स 36 घंटे की बैटरी लाइफ देते हैं। टाइप-सी पोर्ट के जरिए इन्हें 10 मिनट चार्ज करके आप दो घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं।
Tags:    

Similar News

-->