नई दिल्ली: Xiaomi ने आज गुरुवार को भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Redmi 17 5G लॉन्च कर दिया है। Redmi के इस फोन में 7,900mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चल सकती है। वहीं यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 सीरीज चिपसेट से भी लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Redmi 17 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Redmi 17 5G Price & Availability
Redmi 17 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है, लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹23,999 और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹41,999 लेकिन नेट प्रभावी कीमत ₹26,999 है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन के साथ-साथ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 सितंबर से उपलब्ध होगा। Redmi 17 5G को ग्राहक ऐब्सोल्यूट ब्लैक, एंडलेस ब्लू और एटरनल ऑरेंज कलर में खरीद सकते हैं।
Redmi 17 5G Features & Specifications
Redmi 17 5G में 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, HBM ब्राइटनेस 825 निट्स है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 170.12 मिमी, चौड़ाई 78.42 मिमी, मोटाई 8.8 मिमी और वजन 232 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और एआई फेस अनलॉक सिस्टम दिया गया है। यह फोन धूल, पानी और गिरने से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यह फोन वर्चुअल प्रोक्सिमिटी सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक कंपास सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में 6GB/8GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS2.2 स्टोरेज दी गई है। रैम 16GB तक बढ़ाई जा सकती है, वहीं इंटरनल स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो 17 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.05 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बो चार्ज और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, वाई-फाई, एफएम रेडियो, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.1 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 4 जेन 5 मोबाइल प्लेटफॉर्म से लैस किया गया है।