एसबीआई में निकली भर्ती

कैसे चेक करें पात्रता और प्रक्रिया

Update: 2023-06-07 16:22 GMT

SBI Recruitment 2023 नोटिफिकेशन |  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंक के प्रमुख पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बैंक द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सीनियर वाइस प्रेजिडेंट, प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक / मुख्य प्रबंधक के 19 पदों पर भर्ती होनी है। इस संदर्भ में बैंक की वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर एक जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) ने ने 19 प्रमुख पदों पर भर्ती निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन सभी पदों पर योग्यता और पदानुसार वेतन दिया जाएगा।

वहीं, आयु सीमा की बात करें तो सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 40 वर्ष तो अधिकतम 50 वर्ष होनी अनिवार्य है। सहायक महाप्रबंधक के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 35 वर्ष तो अधिकतम 45 वर्ष होनी अनिवार्य है। वहीं, मुख्य प्रबंधक के लिए आवेदक की न्यूनतम उम्र 30 वर्ष तो अधिकतम 40 वर्ष होनी अनिवार्य है। अन्य सभी जानकारी पाने के लिए आप SBI की अधिकृत वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाकर अधिसूचना देख एवं पढ़ सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तिथि पर या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Tags:    

Similar News