Pixel 10 Pro Fold: लॉन्च से पहले कीमत और स्पेसिफिकेशन लीक

Update: 2025-08-18 01:07 GMT
Pixel 10 Pro Fold: Google 20 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट में अपनी अगली पीढ़ी के Pixel लाइनअप को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस लॉन्च इवेंट में Google Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
अब, आधिकारिक लॉन्च से ठीक पहले, Google Pixel 10 Pro Fold के पूरे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, हैंडसेट में Google Tensor G5 प्रोसेसर के साथ Tensor M2 सिक्योरिटी चिप होने की बात कही गई है। डिवाइस में OLED डिस्प्ले, 1TB तक स्टोरेज और भी बहुत कुछ होने की खबर है।
Google Pixel 10 Pro Fold के स्पेसिफिकेशन लीक
WinFuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, Google Pixel 10 Pro XL ब्रांड का पहला IP68 रेटिंग वाला स्मार्टफोन हो सकता है। दिलचस्प बात यह है कि Samsung Galaxy Z Fold 7 और Vivo X Fold 5 जैसे स्मार्टफोन पहले से ही IP58 रेटिंग के साथ आते हैं। यह फ़ोन मूनस्टोन और जेड दो रंगों में उपलब्ध होगा।
6.4 इंच OLED कवर डिस्प्ले
इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 1080x2364 पिक्सल रेज़ोल्यूशन वाला 6.4 इंच का OLED कवर डिस्प्ले हो सकता है। कवर डिस्प्ले में 408ppi पिक्सल डेंसिटी, 120Hz अडैप्टिव स्क्रीन रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 3,000nits तक की पीक ब्राइटनेस भी होगी। हैंडसेट में 2076x2152 पिक्सल रेज़ोल्यूशन वाला 8.0 इंच का मेन OLED डिस्प्ले भी हो सकता है। वहीं, डिस्प्ले 373ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000nits तक की पीक ब्राइटनेस, HDR सपोर्ट और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
रियर पैनल पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैंडसेट में गूगल टेंसर G5 प्रोसेसर और टेंसर M2 सिक्योरिटी चिप भी हो सकती है। वहीं, इसके हैंडसेट में रियर पैनल पर ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की खबर है, जिसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 127-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 10.8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है।
Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी
Google Pixel 10 Pro Fold में 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,015mAh की बैटरी मिल सकती है। हैंडसेट 15W तक Qi2 सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आ सकता है। इसके अलावा, Google Pixel 10 Pro Fold में स्टीरियो स्पीकर, तीन माइक्रोफोन और बहुत कुछ हो सकता है।
Tags:    

Similar News