OnePlus : इस महीने लॉन्च होंगे OnePlus समेत ये 5 धांसू फोन

Update: 2024-06-01 07:53 GMT
 OnePlus : जून 2024 में कई टेक कंपनियां ग्लोबल और भारतीय बाजार में कई स्मार्ट डिवाइस लॉन्च करने की योजना बना रही हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आप कुछ दिन और इंतजार कर सकते हैं। इस महीने वनप्लस, वीवो और श्याओमी जैसी कई टेक कंपनियां अपने नए डिवाइस बाजार में पेश करेंगी। आइए एक नजर डालते हैं जून 2024 में लॉन्च होने वाले अपकमिंग डिवाइस की लिस्ट पर…
वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो
यह भारत में वीवो का पहला फोल्डेबल फोन होने जा रहा है। कंपनी अपना फ्लैगशिप वीवो एक्स फोल्ड 3 प्रो लॉन्च करने की तैयारी में है। यह डिवाइस 6 जून 2024 को लॉन्च होने जा रही है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5700mAh की बैटरी मिल सकती है।
वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट
वनप्लस पॉपुलर नॉर्ड सीरीज में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी वनप्लस नॉर्ड CE4 लाइट नाम से एक नया स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है, जिसके जून के मध्य में लॉन्च होने की उम्मीद है। इस डिवाइस को महज 25,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस में 48+8+2 MP का रियर कैमरा सेटअप होगा। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में काफी जबरदस्त होने वाला है जो नथिंग जैसे फोन को टक्कर देगा।
Xiaomi Civi 4 Pro
टेक दिग्गज कंपनी Xiaomi भी 12 जून 2024 को भारत में एक नया स्मार्टफोन Xiaomi 14 Civi लॉन्च करने की तैयारी में है। हैंडसेट को सबसे पहले मार्च 2024 में Xiaomi Civi 4 Pro के नाम से चीन में लॉन्च किया गया था। रिलीज के बाद Xiaomi 14 Civi ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि कंपनी ने Xiaomi 14 Civi के भारतीय वेरिएंट के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में Xiaomi Civi 4 Pro जैसे ही स्पेक्स होंगे।
Motorola Edge 50 Ultra और Motorola G85
Motorola जून में दो नए फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जिन्हें Motorola Edge 50 Ultra और Motorola G85 के नाम से पेश किया जाएगा। दोनों डिवाइस में 4500mAh की बैटरी होने की उम्मीद है और ये 125W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। एज 50 अल्ट्रा में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा - 64 MP + 50 MP + 50 MP सेंसर, जो बेहतरीन फोटोग्राफी एक्सपीरियंस देगा।
Tags:    

Similar News

-->