नई दिल्ली: OnePlus N6 Lite को कंपनी ने भारत में आज लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अफॉर्डेबल स्मार्टफोन में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी ने 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन का बड़ा फीचर इसकी बैटरी है जो कि 7000mAh की है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से।
OnePlus N6 Lite की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। इसे कंपनी ने सिंगल 4GB रैम, 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मार्केट में उतारा है। फोन को OnePlus.in ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा Amazon से भी खरीदा जा सकता है। फोन की सेल आज, यानी 22 सितंबर से ही शुरू होने जा रही है। OnePlus N6 Lite को कंपनी ने दो कलर्स में लॉन्च किया है जिसमें मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन कलर वेरिएंट्स आते हैं।
OnePlus N6 Lite फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें LCD पैनल लगा है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में Aqua Touch टेक्नोलॉजी कंपनी ने दी है। यानी गीले हाथों से भी स्क्रीन रेस्पॉन्ड करती है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में UNISOC T7250 चिपसेट मिलता है। इसके साथ में 4GB रैम, 64GB स्टोरेज की पेअरिंग की गई है।
कैमरा की बात करें तो फोन के रियर में 13MP का मेन कैमरा मिलता है। यह 30fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। OnePlus N6 Lite में विशाल बैटरी लगी है जो कि 7000mAh कैपिसिटी की है। इसके साथ 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट कंपनी ने जोड़ा है। इतना ही नहीं, इसमें 5W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि यह 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है। वहीं, बैटरी हेल्थ के लिए कहा गया है कि यह 6 साल तक आसानी से खराब नहीं होगी।
फोन में Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, Beidou, USB Type-C जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल जाता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैका भी शामिल है। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए कंपनी ने इसमें IP64 रेटिंग दी है। फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कुल मिलाकर कंपनी ने इसे टिकाऊ बनाने की पूरी कोशिश की है।