OmniBook Ultra Flip 14 लैपटॉप , AI फीचर्स और 21 घंटे बैटरी

Update: 2024-10-23 09:13 GMT
Laptop लैपटॉप न्यूज़: बड़ी हार्डवेयर कंपनियों में शुमार HP ने मंगलवार को OmniBook Ultra Flip 14 लॉन्च किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले इस लैपटॉप में Intel Core Ultra (Series 2) प्रोसेसर दिया गया है। इसमें अलग से न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) दी गई है। इस लैपटॉप में 14 इंच की 2.8K OLED स्क्रीन दी गई है जिसमें इंकिंग का सपोर्ट है। इसमें हैप्टिक टचपैड भी दिया गया है। HP ने बताया है कि OmniBook Ultra Flip 14 की बैटरी एक बार चार्ज करने पर वीडियो प्लेबैक के साथ
21 घंटे तक चल सकती है।
इस लैपटॉप की कीमत 1,81,999 रुपये से शुरू होती है। यह कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon, Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से उपलब्ध होगा। इसे एटमॉस्फेरिक ब्लू और एक्लिप्स ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। यह दो वैरिएंट में उपलब्ध है। इस लैपटॉप के दोनों वेरिएंट में 14 इंच का 2.8K (2,880 x 1,800 पिक्सल) OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 48 Hz से 120 Hz तक है और पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है। इसके कम कीमत वाले वेरिएंट में 16 GB LPDDR5X RAM के साथ Intel Core Ultra 7 256V प्रोसेसर है और महंगे वेरिएंट में 32 GB LPDDR5X RAM के साथ Intel Core Ultra 258V प्रोसेसर है।
इन दोनों वेरिएंट में 9 मेगापिक्सल का IR कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में वाई-फाई और ब्लूटूथ के ऑप्शन हैं। इसमें दो थंडरबोल्ट 4 USB टाइप-C पोर्ट और एक 3.5 mm कॉम्बो ऑडियो पोर्ट है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर चलता है। पिछले महीने HP ने Victus स्पेशल एडिशन लैपटॉप लॉन्च किए थे। ये लैपटॉप खास तौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए हैं और गेमिंग के लिए भी ये बेहतर हैं। इन लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050A GPU और 4 GB वीडियो RAM है।
HP ने अपने गेमिंग गैराज का फ्री एक्सेस भी ऑफर किया है। इन लैपटॉप की कीमत 65,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी की इस लैपटॉप सीरीज में अलग-अलग स्पेसिफिकेशन वाले मॉडल हैं। इन्हें सिर्फ एटमॉस्फेरिक ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है। Victus Special Edition लैपटॉप HP Victus 16 का रीब्रैंडेड वर्जन है। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसमें 12वीं जेनरेशन का इंटेल कोर प्रोसेसर और Nvidia GeForce RTX 3050A GPU है। इस लैपटॉप में 16 जीबी रैम और स्टोरेज के अलग-अलग वेरिएंट हैं।
Tags:    

Similar News

-->