Nubia जल्द ही लॉन्च करेगी UG Phone U25 5G, जानिए फुल फीचर्स डिटेल

Update: 2024-06-29 13:56 GMT
Nubia Smartphones मोबाइल न्यूज़ : Nubia जल्द ही मार्केट में एक और फोन लॉन्च कर सकती है। खबर है कि कंपनी चीनी टेलीकॉम कंपनी Telemac के साथ मिलकर इस फोन पर काम कर रही है। यह फोन UG Phone U25 5G हो सकता है। इसके साथ ही कंपनी UG Kids Watch 1 पर भी काम कर रही है। फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले हो सकता है। इन दोनों डिवाइस को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। आइए जानते हैं डीटेल।
Nubia का नया फोन UG Phone U25 5G जल्द ही लॉन्च हो सकता है। Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके साथ UG Kids Watch 1 भी लॉन्च कर सकती है। इन दोनों डिवाइस को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन दोनों डिवाइस को आकर्षक फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। UG Phone U25 5G एक किफायती फोन हो सकता है। पब्लिकेशन ने अनुमान लगाया है कि यह ZTE Blade A75 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
फोन में 6.56 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। यह IPS LCD डिस्प्ले के साथ आ सकता है जिसमें HD प्लस रेजोल्यूशन देखने को मिल सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। डिवाइस में Unisoc T760 चिपसेट होगा। इसमें 5000mAh की बैटरी हो सकती है। फोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। यह फ्रंट में 5 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आ सकता है। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 13 मिल सकता है जिस पर MyOS 13 की लेयर दी जा सकती है।
इस फोन के साथ UG Kids Watch 1 भी लॉन्च की जा सकती है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है इसे खास तौर पर बच्चों के लिए लॉन्च किया जा सकता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स होंगे जो बच्चों की दिनभर की एक्टिविटी को ट्रैक करेंगे। हालांकि यहां स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसमें सिम कार्ड सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। जिसकी मदद से बच्चे सीधे अपने पैरेंट्स से बातचीत कर सकेंगे। इमरजेंसी के समय यह फीचर काफी काम आ सकता है। हालाँकि, IMEI डेटाबेस में इन दोनों उत्पादों की उपस्थिति यह संकेत देती है कि इन्हें जल्द ही अन्य प्रमाणपत्रों में भी देखा जा सकता है।
Tags:    

Similar News

-->