7000mAh बैटरी के साथ पेश बड़ी स्क्रीन वाला फोन Nubia Neo 5 Max, जानें सबकुछ

Update: 2026-06-27 14:32 GMT
नई दिल्ली : Nubia ने अपना विशाल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन पेश किया है जो देखने में किसी टैबलेट से कम नहीं है। कंपनी ने Nubia Neo 5 Max को पेश किया है जो 7.5 इंच बड़े डिस्प्ले के साथ आया है। यह फोन 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है और LCD पैनल से लैस किया गया है। दावा है कि मॉडर्न स्मार्टफोन्स में यह अबतक की सबसे बड़ी स्क्रीन वाला फोन है। डिस्प्ले साइज देखकर ही पता चलता है कि फोन को कंपनी ने खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया है जिनको गेमिंग, मूवी, और मल्टीमीडिया वाला डिवाइस चाहिए। आइए जानते हैं इसके अन्य
खास फीचर्स
के बारे में।
Nubia Neo 5 Max Price, Availability
Nubia Neo 5 Max की प्राइसिंग का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है। इसे ब्रांड ने चीन में चल रहे MWC Shanghai 2026 में पेश किया है। कंपनी ने Neo 5 सीरीज में इसी तरह के बड़े डिवाइसेज पर फोकस किया है जो गेमिंग और मल्टीमीडिया का बेहतर अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Nubia Neo 5 Max Specifications
Nubia Neo 5 Max में 7.5 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह किसी स्मार्टफोन में मिलने वाला अबतक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7100 चिप का इस्तेमाल किया है। यह एक मिडरेंज चिपसेट है जो गेमिंग भी हैंडल कर सकता है। फोन में 7000mAh बैटरी दी गई है। साथ में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है।
यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। जैसा कि पहले बताया गया है, फोन को कंपनी ने गेम लवर्स के लिए खासतौर पर डिजाइन किया है। इसलिए इसमें शॉल्डर ट्रिगर भी मिलते हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो कंपनी ने इस फोन को युवा यूजर्स के लिए पेश किया है जो एक गेमिंग डिवाइस चाहते हैं। रोचक रूप से यह फोन चीन में पेश नहीं किया जाएगा बल्कि अन्य मार्केट्स में शिप किया जाएगा।
Tags:    

Similar News