Moto E13 में अब आपको मिलेगा नया रंग

Update: 2023-09-29 15:38 GMT
मोटोरोला: Moto E13 को भारतीय बाजार में फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। यह फोन 2 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया था। इस फोन की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इसे ऑरोरा ग्रीन, कॉस्मिक ब्लैक और क्रीमी व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है। फिर कुछ महीनों के बाद कंपनी ने एक और वेरिएंट लॉन्च किया जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। अब कंपनी ने इसका नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया है। अब यह फोन लिटिल बॉय ब्लू रंग में भी उपलब्ध कराया गया है। इसे खरीद के लिए उपलब्ध करा दिया गया है।
X पोस्ट के माध्यम से Moto E13 के नए रंग की घोषणा की गई:
मोटोरोला इंडिया ने Moto E13 के लिए स्काई ब्लू शेड लॉन्च करने की घोषणा की है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए दी है. इसे फ्लिपकार्ट, मोटोरोला वेबसाइट और सभी रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे 6,749 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसकी वास्तविक कीमत करीब 8,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स की बात करें तो ICICI बैंक कार्ड, एक्सिस बैंक कार्ड या कोटक महिंद्रा बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
Moto E13 के फीचर्स: इसमें 6.5 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC दिया गया है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। यह फोन एंड्रॉइड 13 (गो एडिशन) पर काम करता है। इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Tags:    

Similar News