Technology टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन में इंटरनेट अब 24 घंटे की सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। क्योंकि हमारे रोजमर्रा के लगभग सभी जरूरी काम ऑनलाइन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से होते हैं। फिर चाहे खाना मंगवाना हो, मार्केट में शॉपिंग के दौरान पेमेंट करना हो, बिजली-पानी बिल भरना हो, कंटेंट देखना हो, या बनाना भी हो! हर किसी कार्य में हमारे फोन में फास्ट इंटरनेट का होना जरूरी होता है। कई बार स्मार्टफोन का नेटवर्क स्लो हो जाता है। इसलिए जरूरी काम रुक जाते हैं। अगर आपको भी कई बार यह समस्या झेलनी पड़ती है तो समाधान यहां है। तीन आसान स्टेप्स में आप अपने स्मार्टफोन का नेटवर्क कनेक्शन रीसेट करके फास्ट बना सकते हैं।
स्मार्टफोन इंटरनेट फास्ट करने के तीन आसान स्टेप
स्मार्टफोन इंटरनेट कनेक्शन को फास्ट बनाने के लिए आप तीन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं जिनमें कुछ ही सेकेंड्स के अंदर आपके फोन का नेटवर्क बेहतर हो सकता है।
एयरप्लेन मोड
एयरप्लेन मोड आपके फोन के अंदर मौजूद एक ऐसा टूल है जिसकी मदद से चुटकी में नेटवर्क रीसेट हो सकता है। अपने फोन में Settings में जाएं। यहां पर Network & internet को खोजें। कई स्मार्टफोन्स में यह Connections and Share नाम से भी हो सकता है। यहां पर Airplane mode देखें और उसे ऑन कर दें। 30 सेकेंड तक इसे ऑन रखें और फिर ऑफ कर दें। आपके फोन का नेटवर्क तुरंत रीसेट हो जाएगा और यह पहले से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।
Airplane Mode को आप स्क्रीन पर नीचे की तरफ स्वाइप करके भी पा सकते हैं। यह स्वाइप डाउन करने पर Quick Settings में मौजूद रहता है। इसे ऑन करते ही आपका फोन नजदीकी मोबाइल टावर से कनेक्ट हो जाता है और अस्थायी नेटवर्क समस्या खत्म हो जाती है।
री-स्टार्ट
यदि फोन में नेटवर्क स्लो है या नहीं आ रहा है तो इसे Restart करके इससे निजात पाई जा सकती है। फोन की पावर सेटिंग्स में जाकर इसे Restart पर टैप कर दें। कुछ ही सेकेंड्स में फोन बंद होकर फिर से चालू हो जाएगा। इससे सिस्टम के अंदर मौजूद अस्थायी ग्लिच साफ हो जाते हैं और नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है।
बैकग्राउंड ऐप जांचें
आपके फोन में कई बार बहुत सारे ऐप बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। ये ऐप आपके फोन की बैंडविथ की खपत करते रहते हैं जिससे नेटवर्क स्लो काम करने लगता है। टास्क स्विचर में जाकर आप इन अनचाहे ऐप को बंद कर दें। इनके बंद होते ही नेटवर्क फिर से फास्ट काम करने लगेगा।