Nokia 300 Power Bank फोन भारत में दस्तक देने को तैयार, जानें धांसू फीचर्स और दाम

Update: 2026-07-19 08:13 GMT
नई दिल्ली : Nokia 300 Power Bank फोन को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। यह मोबाइल डिवाइस एक फीचर फोन है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कंपनी ने इसे पावर फोन के तौर पर पेश किया है। फोन को ब्रांड की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है जिसमें इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठ गया है। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले है। यह एक मजबूत बॉडी के अंदर पेश किया गया है। साथ ही इसमें डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP रेटिंग भी मिल जाती है। फोन में कंपनी ने बड़ी बैटरी दी है जो एक फीचर फोन के लिहाज से बहुत बड़ा हाइलाइट है। आइए जानते हैं इस सॉलिड फोन में कंपनी ने और क्या दिया है खास।
Nokia 300 4G Power Bank Price
Nokia 300 Power Bank को कंपनी ने फिलिपींस की मार्केट में पेश किया है। फोन की कीमत PHP 1,990 (लगभग 3,000 रुपये) है। इसे Shopee से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फोन को कंपनी ने तीन रंगों में पेश किया है जिसमें Black, Green और Gold को शामिल किया गया है।
Nokia 300 4G Power Bank Specifications
Nokia 300 4G Power Bank एक फीचर फोन है जो मजबूती के लिहाज से डिजाइन किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार फोन में 2.4 इंच QVGA डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एक रग्ड बिल्ड में पेश किया गया है। इसे एंटी स्लिप डिजाइन दिया गया है यानी हाथ में यह मजबूत पकड़ बनाता है। फोन में रियर साइड में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। फोन को कंपनी ने IP65 रेटिंग दी है जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसी के साथ कंपनी ने इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। फोन 32GB तक एक्सपेंडेबल मैमोरी को सपोर्ट कर सकता है।
Nokia 300 Power Bank फोन एक पावर फीचर फोन है क्योंकि कंपनी ने इसे छोटे से फोन में 3700mAh बैटरी को पैक किया है। यह 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 45 दिन तक चल सकती है जो कि फोन का स्टैंडबाय टाइम है। वहीं, 26 घंटे का टॉकटाइम और 23 घंटे तक यह टॉर्च के जलते रहने पर चल सकता है। इसकी टॉर्च को लेकर भी ब्रांड ने बड़ा दावा किया है। कहा गया है कि इसकी टॉर्च एक रेगुलर फीचर फोन से 5 गुना ज्यादा रोशनी देती है, वहीं एक iPhone 16 Pro से दोगुनी ज्यादा तेज चमकती है।
इस फोन का एक यूनीक फीचर इसमें रीवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी है। यह फोन एक पावरबैंक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए फोन में एक खास बटन दिया गया है। बटन के दबाते ही इसमें रीवर्स वायर्ड चार्जिंग शुरू हो जाती है, यानी यह एक पावरबैंक बन जाता है। इसके लिए यह 5W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Tags:    

Similar News