Technology टेक्नोलॉजी: Aadhaar Card New Design आधार कार्ड को नया रूप प्रदान किया जा सकता है। आपके मौजूदा आधार कार्ड के लिए नए डिजाइन में आने की खबर है जो देखने में एडवांस्ड भी होगा और उससे कोई जानकारी नहीं चुरा सकेगा। इस पर दिखने वाली जानकारी का अंदाज एकदम बदल सकता है। नाम, पता, और अन्य डिटेल्स जगह एक क्यूआर कोड ले सकता है। आइए जानते हैं कैसा हो सकता है आधार कार्ड का नया रूप।
आधार कार्ड भारत में सबसे अनिवार्य पहचान दस्तावेजों में से माना जाता है। इसलिए इसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी हो जाती है। साइबर ठगी और फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं के बीच इसका डिजाइन बदल सकता है जिससे आधार कार्ड पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और देखने में साफ सुथरा होगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से जानकारी दी है कि जल्द ही आधार कार्ड का नया रूप सामने आ सकता है। देखें पोस्ट-
UIDAI कथित तौर पर नए आधार डिजाइन पर काम कर रही है। टिप्स्टर के अनुसार, नए आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो होगी। साथ में एक QR Code छपा होगा। आधार कार्ड से निजी जानकारी जैसे स्थान का पता, जन्म तिथि, आधार नम्बर आदि नहीं दिखाई देगी। QR Code भी पूरी तरह से सुरक्षित होगा।
टिप्स्टर का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह कई मायनों में आधार को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाएगा। इससे प्राइवेसी बढ़ेगी। क्यूआर कोड के आ जाने से सेकेंड्स में वैरिफिकेशन हो सकेगा कि आधार का धारक कौन है। नए डिजाइन के आ जाने से आधार का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। साथ ही डेटा भी सुरक्षित रहेगा। UIDAI की ओर से अभी तक ऐसी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कदम उठाया जा सकता है।