Matter E Bike Price Hike: खरीदनी है यह इलेक्ट्रिक बाइक तो जल्दी करें
छह जून से इतनी बढ़ जाएगी कीमत
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | देश में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। इसी को देखते हुए कई कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर को लॉन्च किया जा रहा है। गुजरात के स्टार्टअप मैटर की ओर जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी बाइक्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी अपनी बाइक की कीमत में कब से और कितनी बढ़ोतरी करेगी।
मैटर इलेक्ट्रिक की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी अपनी दो बाइक्स मैटर 5000 और मैटर 5000 प्लस की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक पुरानी कीमत पर बाइक को सिर्फ पांच जून 2023 तक खरीदा जा सकता है। इसके बाद छह जून से बाइक की कीमत में बढ़ोतरी कर दी जाएगी।