Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट

Update: 2026-07-26 13:30 GMT
नई दिल्ली: Lenovo ने बजट गेमिंग मॉनिटर Lenovo Legion 27-1r को मार्केट में लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसमें 27 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। यह 280Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। आंखों की सुरक्षा के लिए यह मॉनिटर लो ब्लू लाइट EyeSafe 2.0 सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है। यह 100 x 100mm VESA माउंट के साथ आता है। आसानी से इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य
फीचर्स
के बारे में विस्तार से।
Lenovo Legion 27-1r Price
Lenovo Legion 27-1r को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। चीन में इसकी कीमत 789 युआन (लगभग 11,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और JD.com से खरीदा जा सकता है।
Lenovo Legion 27-1r Specifications
Lenovo Legion 27-1r को कंपनी ने अफॉर्डेबल गेमिंग मॉनिटर के तौर पर लॉन्च किया है। इसमें 27 इंच का IPS डिस्प्ले लगा है। यह 1920 x 1080 पिक्सल वाले फुलएचडी रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। गेमिंग मॉनिटर में 280Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 0.5ms MPRT रेस्पॉन्स टाइम है। डिस्प्ले डिवाइस में VESA AdaptiveSync और Nvidia G-Sync का सपोर्ट है जिसकी मदद से यह स्क्रीन टियर को कम करता है, साथ ही गेमप्ले को स्मूद बनाता है।
गेमिंग मॉनिटर में IPS पैनल लगा है जो 99% sRGB कलर स्पेस कवर करता है। इसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। मॉनिटर 8-bit कलर डेप्थ सपोर्ट करता है। इसमें 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। आंखों की सुरक्षा के लिए यह मॉनिटर लो ब्लू लाइट EyeSafe 2.0 सर्टिफिकेशन से लैस किया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इनपुट के लिए एक DisplayPort 1.4 दिया गया है। वहीं, मॉनिटर में दो HDMI 2.1 TMDS इनपुट पोर्ट हैं। कंपनी के अनुसार 280Hz रिफ्रेश रेट का लाभ उठाने के लिए इसका DisplayPort से कनेक्टेड होना अनिवार्य है। जबकि HDMI पोर्ट से 240Hz तक का सीमित रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कंपनी ने इसके साथ एडजस्ट हो सकने वाला स्टैंड दिया है। यह 100 x 100mm VESA माउंट के साथ आता है। आसानी से इसे दीवार पर भी लगाया जा सकता है।
Tags:    

Similar News