Lava Blaze Duo 3 Smartphone: 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ 2-2 डिस्प्ले वाला धांसू फोन, मिलेगा 50MP कैमरा
Lava Blaze Duo 3 Smartphone: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने सोमवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन, लावा ब्लेज डुओ 3 लॉन्च किया। यह फोन दो डिस्प्ले से लैस है। इसमें 1.6-इंच का रियर AMOLED डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि सेकेंडरी स्क्रीन नोटिफिकेशन, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा व्यूफाइंडर जैसे कामों को आसान बनाएगी। इसके अलावा, फोन में 50MP रियर कैमरा, पावरफुल बैटरी, लेटेस्ट एंड्रॉयड और AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
कीमत, रंग और उपलब्धता
भारत में लावा ब्लेज डुओ 3 की कीमत ₹16,999 है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में आता है। यह स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: मूनलाइट ब्लैक और इंपीरियल गोल्ड, और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। लावा इस फोन के साथ पूरे भारत में फ्री होम सर्विस भी दे रहा है।
डुअल AMOLED डिस्प्ले
लावा ब्लेज डुओ 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। बैक पैनल पर 1.6-इंच का AMOLED सेकेंडरी डिस्प्ले दिया गया है। इस छोटे डिस्प्ले का इस्तेमाल नोटिफिकेशन देखने, म्यूजिक कंट्रोल करने और रियर कैमरे से सेल्फी लेते समय व्यूफाइंडर के तौर पर किया जाता है। डुअल-डिस्प्ले फीचर इस कीमत पर इस फोन को काफी यूनिक बनाता है।
यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7060 चिपसेट से पावर्ड है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.6GHz है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज है। लावा ब्लेज डुओ 3 एंड्रॉयड 15 पर चलता है, और कंपनी ने एंड्रॉयड 16 अपडेट के साथ दो साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स
लावा ब्लेज डुओ 3 में 50MP Sony IMX752 रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक है। अन्य फीचर्स में स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। यह फोन 7.55mm पतला है।