नोकिया G42 :5जी फोन की डिमांड को देखते हुए नोकिया ने कम कीमत में बेहतर फोन लॉन्च किया है। कंपनी इस फोन से मिड-रेंज ग्राहकों को अपनी ओर खींचने की तैयारी में है। कीमत के हिसाब से इसके फीचर्स भी काफी दमदार हैं। Nokia G42 5G के लॉन्च के बाद से ही Xiaomi 13T के लीक फीचर्स सामने आने लगे हैं। अगर आप भी एक बेहतर 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आइए यहां दोनों फोन की कीमत और फीचर्स पर एक नजर डालते हैं।
नोकिया G42 5G के फीचर्स
नोकिया के इस नए 5जी फोन में बेहद दमदार फीचर्स हैं। इस फोन की कीमत महज 12,599 रुपये है। यह स्नैपड्रैगन 480 प्लस 5G प्रोसेसर पर चलता है और इसमें नवीनतम एंड्रॉइड 13 ओएस संस्करण है। इतना ही नहीं, फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP+2MP+2MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है, जिसे एक बार चार्ज करने पर आप इसे लगभग पूरे दिन आराम से इस्तेमाल कर पाएंगे।
इस फोन की बुकिंग 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। शुरुआत में आप इसे सिर्फ Amazon से ही खरीद पाएंगे। फोन को कुछ समय बाद ऑफलाइन उपलब्ध कराने की योजना है।
Xiaomi 13T की कीमत और फीचर्स
फ्लैगशिप फोन Xiaomi 13T का कई यूजर्स इंतजार कर रहे थे। यूरोप में इसके स्पॉट होने के साथ ही कीमत और फीचर्स भी सामने आने लगे हैं। इसे 26 सितंबर को बर्लिन में वैश्विक स्तर पर लॉन्च करने की योजना है। फिलहाल Xiaomi 13T और 13T Pro को 3 रंगों ब्लैक, लाइट ग्रीन और ब्लू में देखा गया है। इस फोन को आप 256GB/512GB/1TB के अलावा 2 स्टोरेज वेरिएंट 8GB+256GB और 12GB रैम के साथ खरीद सकते हैं। फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी है। Xiaomi 13T स्मार्टफोन की कीमत करीब 54,999 रुपये होने की संभावना है।