महीने का खर्च होगा सिर्फ 160 रुपये, Jio का 3 महीने वाला अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान
3 महीने वाला अनलिमिटेड कॉलिंग प्लान, सिर्फ 160 रुपये
Technology प्रौद्योगिकी: पिछले कुछ समय से Jio अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक के बाद एक प्रीपेड प्लान पर नए-नए ऑफर की घोषणा कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने एक ऐसे ऑफर की घोषणा की थी जिसके तहत यूजर्स को 299 रुपये से ज्यादा के रिचार्ज पर Jio Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कंपनी एक ऐसा प्रीपेड प्लान भी दे रही है जिसमें आपको 160 रुपये महीने के खर्च पर 3 महीने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। जी हां, यह प्लान खास तौर पर उन लोगों के लिए है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है, यानी उनके घर या ऑफिस में WiFi की सुविधा है जिसकी वजह से उन्हें डेटा की जरूरत नहीं पड़ती। ऐसी हालत में यह कॉलिंग-ओनली प्लान काफी बेहतर विकल्प बन जाता है। आइए इस प्लान की कीमत और इसके फायदों पर एक नजर डालते हैं।