Jio vs Airtel vs Vi: जानें 600 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा बेनिफिट्स

Update: 2025-06-21 02:58 GMT
Jio vs Airtel vs Vi: देश की मशहूर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने BGMI प्लेयर्स के लिए दो रिचार्ज प्लान पेश किए हैं जिनकी कीमत 495 रुपये और 545 रुपये है। दोनों ही प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और खास तौर पर गेमर्स के लिए पेश किए गए हैं। 600 रुपये से कम कीमत वाले ये दोनों प्लान एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के रिचार्ज से बेहतर हैं या नहीं? कौन सी कंपनी 600 रुपये से कम में सबसे अच्छा प्लान दे रही है? आइए इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं।
600 रुपये से कम कीमत वाले जियो के नए रिचार्ज प्लान
गेमर्स के लिए खास तौर पर पेश किए गए 495 रुपये और 545 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है। रिचार्ज के साथ जियोगेम्स क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा कॉलिंग और डेटा बेनिफिट भी शामिल हैं। 495 रुपये वाले रिचार्ज के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 1.5GB डेटा और एक्स्ट्रा 5GB डेटा की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, 28 दिनों के लिए FanCode सब्सक्रिप्शन भी फ्री दिया जा रहा है। जियो के 545 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो यह भी 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में प्रतिदिन 2GB डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल का लाभ मिलता है। इसके अलावा जियोगेम्स क्लाउड और फैनकोड का फ्री सब्सक्रिप्शन 28 दिनों के लिए है। साथ ही एक्स्ट्रा बेनिफिट में 5GB डेटा अलग से
मिलता
है।
एयरटेल के 600 रुपये से कम वाले प्लान
एयरटेल के 600 रुपये से कम वाले प्लान में आप 449 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS और प्रतिदिन 3GB डेटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है। इतना ही नहीं, इस प्लान में एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, स्पैम कॉल और SMS अलर्ट जैसे फायदे मिलते हैं।
VI के 600 रुपये से कम वाले रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया के 539 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी भी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 100 एसएमएस और प्रतिदिन 4 जीबी डेटा का लाभ मिलता है। अन्य लाभों की बात करें तो यह प्लान वीकेंड डेटा रोलओवर, आधे दिन का अनलिमिटेड डेटा और डेटा डिलाइट के साथ आता है।
Tags:    

Similar News