iPhone 17: इंतजार खत्म,जानें किस दिन लॉन्च होंगे नए वाले आईफोन

Update: 2025-08-15 02:25 GMT
iPhone 17: iPhone 17 सीरीज की लॉन्च डेट एक बार फिर से लीक हुई है। एप्पल की यह नई आईफोन सीरीज अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होगी। पिछले साल की तरह ही इस साल भी आईफोन के 4 नए मॉडल लॉन्च होंगे, जिनमें iPhone 17 के अलावा iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इस साल कंपनी अपने Plus मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी। उसकी जगह iPhone 17 Air को पेश किया जाएगा। आईफोन 17 सीरीज के सभी मॉडल के बारे में पिछले कुछ महीनों से लगातार नई लीक रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। पिछले दिनों इसके स्क्रीन प्रोटेक्टर लीक हुए थे।
iPhone 17 की लॉन्च डेट के बारे में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमान ने नई जानकारी शेयर की है। यह नई आईफोन सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च होगी। पहले भी खबरें सामने आ रही थी कि नई आईफोन 17 सीरीज को 8 सितंबर से 12 सितंबर के बीच लॉन्च की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में नई आईफोन 17 सीरीज की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। आईफोन 17 सीरीज की कीमत भी पिछले दिनों सामने आई है। इसे 89,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले 10 सालों में कब लॉन्च हुए iPhone?
पिछले 10 साल में कंपनी अपनी ज्यादातर आईफोन सीरीज को 7 से 12 सितंबर के बीच लॉन्च करती आ रही है। 2020 में कंपनी ने कोरोना की वजह से आईफोन 12 सीरीज को 13 अक्टूबर को लॉन्च किया था।
iPhone 17 Air के फीचर्स हुए लीक
इस साल लॉन्च होने वाले नए मॉडल iPhone 17 Air के सभी फीचर्स सामने आ गए हैं। इस आईफोन में 6.6 इंच की OLED स्क्रीन मिलेगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 5.5mm पतला होगा और इसमें 2,800mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह फोन सिंगल रियर कैमरा के साथ आ सकता है। इसमें 48MP का रियर और 24MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस फोन का वजन महज 145 ग्राम होगा और इसमें कोई भी फिजिकल पोर्ट नहीं मिलेगा। यह डुअल eSIM कार्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
Tags:    

Similar News