नई दिल्ली: iPhone 18 Pro सीरीज को कंपनी ने मार्केट में पेश कर दिया है। लेकिन इससे पहले iPhone 17 Pro ने एक बड़ा कारनामा कर दिया। एक केस बनाने वाली कंपनी ने iPhone 17 Pro को 30 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष से गिरा दिया! फोन पर कोई पैराशूट भी नहीं लगा था। नतीजे सुनकर आप चौंक जाएंगे। फोन इस टेस्ट में पास हो गया। कंपनी ताईवान की है जिसने यह अजूबा किया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इसे दर्ज किया गया है जिसकी पुष्टि अधिकारिक रूप से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
iPhone 17 Pro ने 30 हजार मीटर से ज्यादा ऊंचाई से गिराने का टेस्ट भी पास कर लिया। दरअसल यह टेस्ट एक केस बनाने वाली कंपनी ने किया है। यह ताईवान की कंपनी है जिसका नाम RhinoShield है। कंपनी मोबाइल फोन के लिए केस बनाती है। उसने अपने केस की मजबूती दिखाने के लिए यह कारनामा कर दिखाया। रिपोर्ट (via) के अनुसार, iPhone 17 Pro उत्तरी स्वीडन के ऊपर 30,607 मीटर की ऊंचाई पर ले जाकर नीचे गिराया गया। फोन पर कैमरा लगा था। और हैरानी की बात है कि फोन बिना किसी पैराशूट के गिराया गया। फोन ने Guinness World Record में नाम दर्ज करा लिया है जिसकी अधिकारिक पुष्टि Guinness World Record ने भी की है।
Guinness World Record ने 26 अगस्त को इसे सर्टिफाई किया जो किसी मोबाइल का सबसे ऊंचा ड्रॉप दर्ज किया गया है। हालांकि यह टेस्ट केस के लिए था और फोन केस इस टेस्ट में पास भी हो गया। यह ड्रॉप 24 जून को अटेम्पट किया गया था। किरूना के एसरेंज स्पेस सेंटर के पास इसे गिराया गया। टेस्ट में Sent Into Space नामक एरोस्पेस कंपनी की मदद ली गई थी।
गिनीज की जज जूलियट डॉसन ने रिकॉर्ड की पुष्टि करने से पहले वीडियो का सबूत, गवाहों के बयान और बरामद डिवाइस की जाँच की। रोचक तौर पर फोन को धरती पर गिरने के बाद भी ऑन और ऑफ किया जा सकता था। फोन से कॉल भी की जा सकती थी। और यह फोटो भी खींच रहा था। सबसे हैरानी की बात 30 हजार मीटर से गिरने के बाद भी इसके बाहरी हिस्से पर कोई क्षति नजर नहीं आई थी।
Tags: