Infinix Note Edge 5G: आज लॉन्च होगा ये धांसू फोन, कम बजट में मिलेगा JBL साउंड का मजा

Update: 2026-02-18 04:35 GMT
Infinix Note Edge 5G: Infinix Note Edge 5G स्मार्टफोन आज भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा। अगर आप कम बजट में नया 5G फोन ढूंढ रहे हैं, तो आइए ऑफिशियल लॉन्च से पहले इस फोन के फीचर्स पर एक नजर डालते हैं। हैंडसेट दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और लॉन्च के बाद यह कंपनी की वेबसाइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Infinix Note Edge 5G स्पेसिफिकेशन्स
स्क्रीन: इस फोन में 1.5K AMOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है जिसकी पीक ब्राइटनेस 4500 nits है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i का भी इस्तेमाल किया गया है।
स्पेशल फीचर्स: JBL डुअल स्पीकर साउंड, डस्ट और स्प्लैश प्रोटेक्शन के लिए IP65 रेटिंग, परफॉर्मेंस मोड, मैजिक वॉयस चेंजर, NFC सपोर्ट, बायपास चार्जिंग और नेटवर्क एन्हांसमेंट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
RAM: इस फोन में 8GB वर्चुअल RAM भी है, यानी आप फोन की RAM को आसानी से बढ़ा सकते हैं। कलर ऑप्शन: यह फ़ोन लूनर टाइटेनियम, सिल्क ग्रीन और स्टेलर ब्लू कलर में लॉन्च होगा।
चिपसेट: इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंशन 7100 प्रोसेसर (एंटूटू स्कोर 750,000+) का इस्तेमाल किया गया है।
बैटरी: 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500 mAh की दमदार बैटरी मिलती है।
कैमरा: फ़ोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा।
इनफिनिक्स नोट एज 5G कीमत (उम्मीद)
इनफिनिक्स ब्रांड का यह आने वाला 5G फ़ोन ₹18,000 में लॉन्च हो सकता है, लेकिन ध्यान दें कि यह सिर्फ़ एक शुरुआती कीमत है। ऑफिशियल और सही कीमत लॉन्च इवेंट के दौरान बताई जाएगी। अगर यह फ़ोन 15 से 20 हज़ार रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च होता है, तो इस फ़ोन का मुकाबला इस रेंज के वीवो, आईकू, मोटोरोला, नथिंग जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन से होगा।
Tags:    

Similar News