नई दिल्ली: चाइनीज डिवाइसेज मेकर Huawei ने टैबलेट जैसे डिस्प्ले वाला नया स्मार्टफोन पेश किया है। Huawei Pura X View में 7,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसे चार कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Huawei Pura X View की 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। यह HarmonyOS 7.0 पर चलता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Huawei के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Yu Chengdong ने बताया है कि Huawei Pura X View की बिक्री 28 अगस्त से की जाएगी। इसके लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इस स्मार्टफोन को 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के अलावा 12 GB + 512 GB और 12 GB + 1 TB के विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। Huawei Pura X View के लिए व्हाइट, रेड, ग्रे और ब्लैक कलर्स के विकल्प हैं।
इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच डिस्प्ले (1,320 x 2,232 पिक्सल्स) 2,160 Hz की PWM डिमिंग और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के चारों साइड पर 1.05 mm बेजेल्स हैं। Huawei ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के चौड़े डिस्प्ले से वीडियो देखने, पढ़ने और गेम्स खेलन पर बेहतर व्युइंग एक्सपीरिएंस मिलेगा। Huawei Pura X View की 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह HarmonyOS 7.0 पर चलता है। Huawei Pura X View में 7,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 6.68 mm और भार लगभग 201 ग्राम का
हाल ही में Huawei Nova 16 सीरीज को पेश किया गया था। इस सीरीज में Huawei Nova 16 SE को जोड़ा जा सकता है। इस सीरीज में Huawei Nova 16, Nova 16z, Nova 16 Pro और Nova 16 Ultra शामिल हैं। Huawei Nova 16 SE में LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में Kirin 8020 चिपसेट दिया जा सकता है। Huawei Nova 16 SE की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Red Maple इमेजिंग टेक्नोलॉजी के साथ हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 8,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, Huawei ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है।
Tags: