नई दिल्ली:आप iPhone पर कई क्रॉप किए गए स्क्रीनशॉट सेव करने के बजाय एक फुल पेज को कैप्चर कर सकते हैं। आप पूरे पेज को एक बार में कैप्चर करके पीडीएफ के तौर पर सेव कर सकते हैं और जरूरत होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपकी लाइब्रेरी पहले से भरी हुई है तो यह काफी काम आता है। इसके अलावा अगर आपको यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौन सा स्क्रीन शॉट पहले लिया गया था तो यह उस स्थिती में भी मददगार हो सकता है। आज हम एक ऐसे ही फीचर की बात कर रहे हैं, जो कि कोने में दिखने वाले छोटा सा प्रीव्यू ऑप्शन है। एक फुल पेज ऑप्शन भी होता है। इससे चीजों को सेव करने का तरीका बदल जाता है। इससे फुल वेबपेज को अलग-अलग हिस्सों में बांटने के बजाय एक ही जगह पर सेव किया जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone पर फुल-पेज स्क्रीनशॉट कैसे लें
आप ऐसे कंटेंट का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं जो आपके आईफोन की स्क्रीन की लंबाई से ज्यादा हो जैसे कि Safari में पूरा वेबपेज आदि।
फेस आईडी वाले आईफोन पर साइड बटन और वॉल्यूम अप बटन को एक साथ क्विक प्रेस करना और रिलीज करना है।
होम बटन वाले iPhone पर साइड बटन और होम बटन को एक साथ क्विक प्रेस करें और एक साथ रिलीज करना है।
उसके बाद फुल पेज पर टैप करना है।
उसके बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्क्रॉल डाउन: स्क्रीनशॉट का और हिस्सा देखने के लिए दाईं ओर मौजूद प्रीव्यू इमेज पर अपनी उंगली ड्रैग करना है।
क्रॉप: क्रॉप बटन पर टैप करना है और फिर सिर्फ अपनी पसंद का पार्ट सेव करने के लिए हैंडल को खींचना है।
सेव एज इमेज: टिक बटन पर टैप करना है और फिर सेव टू फोटोज पर टैप करना है।
सेव एज PDF: टिक बटन पर टैप करना है और सेव PDF टू फाइल्स पर टैप करना है और फिर किसी लोकेशन का चयन करना है।
कैंसल या डिलीट: क्रॉस बटन पर टैप करना है।
स्क्रीनशॉट को इमेज या PDF के तौर पर सेव करना चाहिए या फिर पूरे पेज के स्क्रीनशॉट को PDF के तौर पर सेव किया जाना चाहिए।
इससे कंटेंट वैसा ही रहता है और आसानी से पढ़ा जा सकता है। आप इसे फाइल्स में सेव कर सकते हैं, जिसके लिए किसी फोल्डर का चयन कर सकते हैं और बाद में इसे देख सकते हैं। अगर आप इसे इमेज के तौर पर सेव करते हैं तो यह फोटोज में चला जाता है, लेकिन वहां इसे मैनेज करना मुश्किल हो सकता है।