Honor X9c मोबाइल न्यूज़: Honor X9c को मंगलवार को मलेशिया में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसकी 6,600mAh की बैटरी है, जो कंपनी के अनुसार, फुल चार्ज पर 25.8 घंटे का वीडियो प्लेबैक या लगभग 48 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में Snapdragon 6 Gen 1 SoC मिलता है। फोन को पानी, धूल और यहां तक कि गिरने से भी बचाने के लिए रेट किया गया है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन 2 मीटर से गिरने के बाद भी बच सकता है। Honor X9c में 108MP का मेन रियर कैमरा मिलता है।
Honor X9c की कीमत, उपलब्धता
Honor X9c को मलेशिया में दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में पेश किया गया है। बेस 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत MYR 1,499 (लगभग Rs 28,700) है, जबकि 12GB + 512GB वैरिएंट की कीमत MYR 1,699 (लगभग Rs 32,500) है। वहीं, कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट पर स्मार्टफोन को 8GB + 256GB कॉन्फिगरेशन में भी लिस्ट किया है। हालांकि, इसकी कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है। Honor स्मार्टफोन को टाइटेनियम पर्पल, जेड स्यान और टाइटेनियम ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। यह सिंगापुर में एक ऑनलाइन रिटेल स्टोर के जरिए प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
Honor X9c के स्पेसिफिकेशन
Honor X9c एंड्रॉयड 14-आधारित MagicOS 8.0 के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 4,000 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ 6.78-इंच 1.5K (1,224 x 2,700 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। कंपनी ने आई प्रोटेक्शन फीचर भी दिया है, जो आंखों को ब्लू लाइट से बचाने का दावा करता है। फोन स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। Honor X9c में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर और 5-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है।
Honor X9c में 6,600mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन फुल चार्ज पर 25.8 घंटे का वीडियो या 48.4 घंटे का ऑनलाइन म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है। Honor का दावा है कि हैंडसेट को 2 मीटर तक की गिरावट को झेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसे धूल और 360-डिग्री वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP65M रेटिंग मिली है। Honor फोन में डुअल 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, OTG, GPS, USB टाइप-C पोर्ट आदि शामिल हैं