Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Update: 2024-05-01 06:07 GMT
नई दिल्ली : Hisense ने नई स्मार्ट TV सीरीज E8N Pro को लॉन्च किया है जिसमें कंपनी ने Mini LED TV की नई रेंज उतारी है। ये टीवी 100 इंच तक बड़े साइज के डिस्प्ले में लॉन्च किए गए हैं। मॉडल 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, और 100 इंच में उपलब्ध हैं। टीवी में 2592 Mini LED पार्टीशन हैं। इनमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स।
Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV price
Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV की कीमत 7099 युआन (लगभग 81,800 रुपये) से शुरू है। टीवी का शुरुआती मॉडल 65 इंच साइज में आता है। टॉप मॉडल 100 इंच साइज में आता है जिसकी कीमत 22999 युआन (लगभग 2,65,000 रुपये) है। इन्हें JD.com से खरीदा जा सकता है।
Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV specifications
Hisense E8N Pro 4K Mini LED TV में Xinchip AI पिक्चर क्वालिटी चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह चिप AI की मदद से पिक्चर क्वालिटी को बेहतर तरीके से पेश करती है। इसके अलावा इसका AI फीचर डीप नॉइज रिडक्शन, मोशन क्लियरिटी, एम्बियंट लाइट एडेप्शन की मदद से पिक्चर को हर संभव तरीके से अपस्केल कर सकता है। जिससे कि कंटेंट में लाइट बैलेंस, कलर बैलेंस, और क्लियरिटी पूरी तरह से बनी रहती है।
इसके 100 इंच मॉडल में 2592 Mini LED पार्टिशन दिए गए हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। मोशन क्लियरिटी के लिए टीवी 288Hz रेट को सपोर्ट कर सकता है। इससे गेमिंग आदि में देखने वाले को बेहतर अनुभव मिलता है। टीवी में XDR Pro टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है जो इसकी ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी को बेहतर बनाता है। टीवी में 5000 निट्स की ब्राइटनेस होने की बात कही गई है। यह 95% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। गेमिंग के लिए इसमें स्पेशल Dolby गेमिंग, GAME MEMC, और FreeSync Premium का सपोर्ट है। टीवी में 4 जीबी रैम मिलती है और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
पोर्ट्स की बात करें तो इसमें डुअल HDMI 2.1 इंटरफेस है और फोर-वे HDMI डिवाइस कंट्रोल लिंकेज है। ऑडियो के लिए टीवी में 2.1.2 सिनेमा ग्रेड सराउंड साउंड है जिसके लिए इसमें 9 बड़े स्पीकर दिए गए हैं। और 25W सुपर डीप सबवूफर है। इसके अलावा Dolby Vision, Dolby Atmos, और Hi-Sound Pro ऑडियो इंजन फीचर भी इसमें है।
Tags:    

Similar News