Tech टेक: गूगल ने 19 मार्च को अपने नए स्मार्टफोन पिक्सल 9ए को लॉन्च किया था, और अब यह भारत में फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। पिक्सल 9ए की बिक्री के लिए उपलब्ध होने में लगभग एक महीने का समय लगा।
पिक्सल 9ए में 6.3 इंच का एक्टुआ डिस्प्ले है, जो 60 से 120 Hz के बीच वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह pOLED डिस्प्ले 2,700 निट्स की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है और इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से सुरक्षा प्रदान की गई है।