Google Wallet Vs DigiLocker कितने अलग हैं ये वॉलेट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Update: 2024-05-10 09:11 GMT
नई दिल्ली। गूगल (Google) का अपना ऑनलाइन पेमेंट औप गूगल पे (Google Pay) और वॉलेट गूगल वॉलेट (Google Wallet) है। भारत में गूगल पे का इस्तेमाल पहले से किया जाता है। अब गूगल ने इंडियन यूजर्स के लिए गूगल वॉलेट लॉन्च कर दिया है। वर्ष 2022 में गूगल ने यह वॉलेट अमेरिका में लॉन्च किया था। अब भारत में इस वॉलेट को लॉन्च कर दिया गया है।
भारतीय मार्केट में पहले से ही गूगल वॉलेट की तरह डिजिलॉकर (DigiLocker) मौजूद है। ऐसे में यूजर के मन में सवाल है कि आखिर डिजिलॉकर से गूगल वॉलेट कितना अलग है। इन दोनों वॉलेट के फीचर जानने से पहले हमें गूगल वॉलेट क्या है इसके बारे में जानना चाहिए।
गूगल वॉलेट क्या है? (What is Google Wallet?)
गूगल वॉलेट एक डिजिटल वॉलेट है। जिस तरह घर की कपड़े की अलमारी में लॉकर होता है, गूगल वॉलेट भी ठीक इसी प्रकार का वॉलेट है। गूगल वॉलेट का इस्तेमाल अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सिक्योर करने के लिए किया जा सकता है। इस वॉलेट में यूजर बोर्डिंग पास, टिकट जैसे रोजमर्रा की चीजों को रख सकता है।
इसका मतलब है कि इस वॉलेट में आप ऑफिशियल और पर्सनल डॉक्यूमेंट को सेव कर सकते हैं। गूगल वॉलेट ने भारत के 20 ब्रांड जैसे पीवीआर (PVR) और आईनॉक्स (INOX), एयर इंडिया (Air India), इंडिगो (Indigo), फ्लिपकार्ट (Flipkart), पाइन लैब्स, कोच्चि मेट्रो आदि के साथ पार्टनरशिप की है।
बता दें कि गूगल वॉलेट में डॉक्यूमेंट्स स्टोर किया जाता है। इस वॉलेट के जरिये कोई पेमेंट नहीं होती है। ऑनलाइन पेमेंट के लिए आप गूगल के प्रोडक्ट गूगल पे (GPay) का इस्तेमाल कर सकते हैं।
DigiLocker ऐप के बारे में
डिजिलॉकर को भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। यह भी एक तरह का डिजिटल वॉलेट है। इसमें भी आप अपने ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आप इसमें पर्सनल डॉक्यूमेंट को स्टोर नहीं कर सकते हैं, जबकि गूगल स्टोर में आप सभी तरह के डॉक्यूमेंट को स्टोर कर सकते हैं।
गूगल वॉलेट सेव कर सकते हैं ये डॉक्यूमेंट्स
आप गूगल वॉलेट में फ्लाइट पास, ट्रांजिट कार्ड्स, इवेंट की टिकट, बोर्डिंग पास, फ्लिपकार्ट आदि ऑलाइन प्लेटफॉर्म के गिफ्ट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि को स्टोर कर सकते है।
कैसे करें गूगल वॉलेट का इस्तेमाल
गूगल वॉलेट को आप आसानी से गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद साइन-अप करने के बाद आप इसका आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें अभी गूगल वॉलेट का इस्तेमाल एंड्रॉयड फोन और OS स्मार्टवॉच में किया जा सकता है।
iOS बेस्ड डिजाइन मोबाइल यानी आईफोन (iPhone) में गूगल वॉलेट इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है। उम्मीद है कि गगूल ज्लद ही iOS यूजर के लिए भी गूगल वॉलेट लॉन्च करेगा।
Tags:    

Similar News