Google Pixel 10 Series : लॉन्च के बाद Pixel 9, 9 Pro, 9 Pro XL की कीमतों में भारी गिरावट

Update: 2025-08-22 01:17 GMT
Google Pixel 10 Series: Google Pixel 10 Series के भारत में लॉन्च होते ही Google Pixel 9, Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL की कीमतों में कटौती कर दी गई है। अगर नई सीरीज़ आपके बजट से बाहर है, तो अब आप Pixel 9 सीरीज़ को फ्लिपकार्ट से सस्ते में खरीद सकते हैं। बेशक, Pixel 9 सीरीज़ एक साल पुरानी है, लेकिन इसके बावजूद इसमें Google Tensor G4 प्रोसेसर, शानदार फोटोग्राफी एक्सपीरियंस और लॉन्ग-टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे कई फ्लैगशिप फीचर्स का फायदा मिलेगा।
कीमत में कटौती के साथ, ग्राहकों को अब कम कीमत में Google के फ्लैगशिप हार्डवेयर और AI पावर्ड फीचर्स का आनंद लेने का मौका मिलेगा। फोन की कीमत में कटौती के अलावा, आप एक्सचेंज डील्स और बैंक ऑफर्स का लाभ उठाकर अतिरिक्त बचत भी कर पाएंगे।
Google Pixel 9 Pro XL की भारत में कीमत
इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को 1 लाख 24 हज़ार 999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह फ़ोन फ्लिपकार्ट पर 1 लाख 04 हज़ार 999 रुपये में बिक रहा है। यानी अब यह फ़ोन आपको लॉन्च कीमत से 20 हज़ार रुपये सस्ता मिलेगा। वहीं, कंपनी के आधिकारिक Google स्टोर पर यह फ़ोन 1 लाख 14 हज़ार 999 रुपये में बिक रहा है, यानी अगर आप ज़्यादा पैसे बचाना चाहते हैं, तो आपको फ्लिपकार्ट पर सबसे अच्छी डील मिलेगी।
Google Pixel 9 Pro की भारत में कीमत
इस Pixel स्मार्टफोन को 99 हज़ार 999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब फ्लिपकार्ट पर इस फ़ोन की कीमत में कटौती के बाद यह फ़ोन 89 हज़ार 999 रुपये में बिक रहा है। इस कीमत में आपको 16 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
Google Pixel 9 की भारत में कीमत
Pixel 10 के लॉन्च के साथ ही Pixel 9 अब लॉन्च कीमत से 10 हज़ार रुपये सस्ता बिक रहा है, इस हैंडसेट के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट को 74 हज़ार 999 रुपये में लॉन्च किया गया था लेकिन अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 64 हज़ार 999 रुपये में बिक रहा है।
Tags:    

Similar News