Flipkart Sale 2026: सेल में कितने का मिलेगा iPhone 16? हो गया खुलासा

Update: 2026-01-16 05:44 GMT
Flipkart Sale 2026: iPhone 16 खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सेल का इंतज़ार कर रहे हैं? तैयार हो जाइए, क्योंकि Flipkart रिपब्लिक डे सेल 2026 कल, 16 जनवरी से शुरू हो रही है। सेल के दौरान हज़ारों प्रोडक्ट्स डिस्काउंटेड कीमतों पर मिलेंगे, लेकिन इस बार कई लोग iPhone 16 खरीदने की सोच रहे होंगे। आइए आपको बताते हैं कि Flipkart सेल के दौरान इस फोन की कीमत कितनी होगी और आप कितनी बचत कर सकते हैं।
iPhone 16 Flipkart ऑफर
iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अभी Flipkart पर 64,900 रुपये में बिक रहा है, लेकिन Flipkart ऐप पर एक बैनर से पता चला है कि सेल के दौरान यह फोन 56,999 रुपये में मिलेगा।
हालांकि, बैनर में यह साफ नहीं बताया गया है कि यह कीमत सीधे डिस्काउंट के बाद है या इसमें बैंक कार्ड ऑफर और दूसरे डिस्काउंट भी शामिल हैं।
उम्मीद है कि यह फोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद इस कीमत पर मिलेगा। आप ज़्यादा बचत के लिए अपना पुराना फोन एक्सचेंज भी कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध होंगे।
iPhone 16 स्पेसिफिकेशन्स
Apple के इस प्रीमियम फोन में 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में A18 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर है।
सेल्फी के लिए कंपनी ने फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। iPhone 16 के विकल्पों की बात करें तो यह Apple मॉडल Samsung Galaxy S25 और OnePlus 13 जैसे मॉडल्स को टक्कर देता है।
Tags:    

Similar News