ITR फाइल करते समय न करें ये गलती

जाने किन बातों का रखें ध्यान…

Update: 2023-06-17 15:45 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अगर आपने अभी तक आईटीआर फाइल नहीं किया है तो आपको जल्द से जल्द आईटीआर फाइल कर देना चाहिए। आईटीआर फाइल करते समय आपको बेहद सावधान रहना चाहिए। आपको हर छोटी -छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए। एक छोटी-सी गलती आपको परेशानी में डाल सकती है। आपको आईटीआर फाइल करते समय टैक्स डिडक्शन का क्लेम करना जरूरी है। आपको बता दें कि आप स्टैंडर्ड डिडक्शन का क्लेम भी कर सकते हैं। इसमें आपका टैक्स अमाउंट को कम हो जाएगा।

इस डिडक्शन से आप फिक्स्ड अमाउंट में टैक्स इनकम को करवा सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप इस डिडक्शन के लिए कैसे क्लेम कर सकते हैं।आपको इनकम टैक्स के वेबसाइट पर जाकर रिटर्न फाइल करना होगा। जब आप रिटर्न फाइल कर रहे होंगे तब आपको स्टैंडर्ड डिडक्शन का अमाउंट भी डालना होगा। अगर आप सैलरीड पर्सन हैं तो आप इसका लाभ उठा सकते हैं। आप इसका क्लेम केवल आईटीआर भरते समय ही कर सकते हैं।

सैलरीड पर्सन स्टैंडर्ड डिडक्शन का क्लेम कर सकते हैं। आप इसके लिए 50,000 रुपये का ही क्लेम कर सकते हैं। इसमें आप चिकित्सा भत्ता, परिवहन भत्ता पर हुए खर्चे के बाद पर ही डिडक्शन ले सकते हैं। इसमें वहीं सैलरीड पर्सन शामिल होते हैं जो किसी प्राइवेट कंपनी, सरकारी या फिर गैर-सरकारी संगठनों में कार्यरत हों। अगर आप 1 लाख का टैक्स भरते हैं तो आप इस डिडक्शन के बाद केवल 50,000 रुपये ही टैक्स देंगे। अगर आपका खुद का कोई बिजनेस हैं तब आप इस सुविधा का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

Tags:    

Similar News