नई दिल्ली: Cuktech ने 100W पावर के साथ नया पावरबैंक 25 Power Bank SE ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह पावरबैंक 90Wh की बैटरी से लैस है जिसे ब्रांड ने पिछले साल चीनी मार्केट में उतारा था। अब अमेरिका और अन्य मार्केट्स में इसकी दस्तक हुई है। पावरबैंक को मल्टीपल डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि iPhone 17 Pro Max को यह 3 से भी ज्यादा बार चार्ज कर सकता है। आइए जानते हैं 25 Power Bank SE की कितनी है कीमत, और कौन से हैं इसके फीचर्स।
Cuktech 25 Power Bank SE Price
Cuktech 25 Power Bank SE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। पावरबैंक की अमेरिका में कीमत $69.99 (लगभग 6,700 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है और यह खरीद के लिए उपलब्ध है।
Cuktech 25 Power Bank SE Features
Cuktech 25 Power Bank SE कंपनी का कॉम्पेक्ट पावरबैंक है। इसमें 25,000mAh की बैटरी दी गई है जिसे 90Wh पावर के लिए रेट किया गया है। यह 100W की आउटपुट दे सकता है। Cuktech के अनुसार, पावरबैंक एक बार फुल चार्ज होने पर MacBook Air को लगभग 1.2 बार चार्ज कर सकता है। यह iPhone 17 Pro Max को लगभग 3.2 बार चार्ज कर सकता है। कंपनी के मुताबिक, 13 इंच M3 MacBook Air को यह पावरबैंक लगभग 30 मिनट में 56% तक चार्ज कर सकता है।
25 Power Bank SE में कंपनी ने डिजिटल डिस्प्ले भी दिया है। यह शेष बची हुई बैटरी को दिखाता है। साथ ही रीयल टाइम में चार्जिंग आउटपुट को भी दिखाता है। इससे पता चलता है कि कौन सा डिवाइस कितनी पावर प्राप्त कर रहा है। पावरबैंक 100W की आउटपुट दे सकता है। इसी के साथ स्वयं भी यह 100W पर चार्ज हो सकता है, बशर्तें कि आपके पास एक कम्पैटिबल वॉल एडेप्टर हो जो कि USB-C टाइप होना चाहिए। 15 मिनट में ही यह 25% तक चार्ज हो सकता है।
डिवाइस चार्जिंग के लिए पावर बैंक में तीन आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं। इनमें एक इन-बिल्ट USB-C केबल भी शामिल है। बिल्ट-इन केबल के अलावा एक स्टैंडर्ड USB-C पोर्ट, और पुराने एक्सेसरीज़ के लिए एक USB-A पोर्ट भी मौजूद है। तीनों पोर्ट को एकसाथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यानी यह मल्टीपल डिवाइसेज को एकसाथ भी चार्ज कर सकता है।