CSIR UGC NET 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची जारी

जानें कब आएंगे एडमिट कार्ड

Update: 2023-05-29 16:23 GMT

CSIR UGC NET २०२३ |  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर-2022/जून-2023 परीक्षा के लिए एडवांस एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर उम्मीदवार लॉग इन के माध्यम से अपने परीक्षा शहर आवंटन की जांच कर सकते हैं।

संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा छह, सात और आठ जून को तीन घंटे की अवधि के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और लेक्चरशिप (LS) / सहायक प्रोफेसर के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है।

उम्मीदवार ध्यान दें कि परीक्षा शहर पर्ची प्रवेश पत्र नहीं है। यह केवल उस शहर को इंगित करता है जहां उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र स्थित होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट प्रवेश पत्र जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा।

CSIR UGC NET 2023: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।

'संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2022/जून 2023 परीक्षा (सिटी इंटिमेशन)' पर जाएं।

एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।

सीएसआईआर नेट परीक्षा शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा केंद्र शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करें और जांचें।

Tags:    

Similar News