2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान

Update: 2026-03-03 13:50 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं। लेकिन कंपनी वैधता के साथ अन्य बेनिफिट्स जैसे डेटा, कॉलिंग, SMS आदि की भी सुविधा देती है। आइए जानते हैं कंपनी के इन धांसू प्लान्स के बारे में।
BSNL Rs 1551 Plan
BSNL अपने ग्राहकों के लिए 1551 रुपये का प्लान पेश करती है। टेलीकॉम कंपनी का यह प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा दिया जाता है। 365 दिनों की वैधता तक यूजर 2400 फ्री SMS भेजने की सुविधा भी पाता है। कंपनी इस प्लान के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट देती है।
BSNL का यह वार्षिक वैधता वाला प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉल करने की सुविधा देता है। 365 दिनों तक यूजर लोकल/एसटीडी कॉल असीमित अवधि तक इस्तेमाल करने की सहूलियत पाता है।
BSNL 2399 Plan
भारत संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए 2399 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा देता है। साथ में 100SMS प्रतिदिन भेजने की सुविधा देता है। यह प्लान कंपनी का एक अनलिमिटिड प्लान है जिसमें असीमित वॉयस कॉल्स की सुविधा दी गई है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। ध्यान रहे कि बीएसएनएल प्लान्स की कीमत सर्कल के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। रिचार्ज करने से पहले संबंधित सर्कल का चयन कर सकते हैं।
Tags:    

Similar News