Motorola Edge 50 Ultra 512GB के दाम में सबसे बड़ी गिरावट, Flipkart ऑफर

Update: 2025-06-25 07:31 GMT
Technology टेक्नोलॉजी: Motorola Edge 50 Ultra 5G स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। मोटोरोला के इस फ्लैगशिप फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था। Motorola Edge 60 सीरीज के लॉन्च के बाद कंपनी ने पिछले साल लॉन्च हुए अपने मॉडल की कीमत में कटौती करने का फैसला किया है। यह अल्ट्रा स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से 15,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। यह 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर यह फोन 49,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 64,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के अलावा इस फ्लैगशिप फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का अलग से डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI और दूसरे बैंक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की खरीद पर 41,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
Motorola Edge 50 Ultra 5G के फीचर्स
मोटोरोला का यह फोन नॉर्डिक वुड और पीच फज वेगन लेदर फिनिशिंग के साथ आता है। फोन में 6.7 इंच का सुपर एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में pOLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसमें कर्व्ड डिजाइन मिलेगा। फोन का डिस्प्ले HDR10+, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस फीचर को सपोर्ट करता है।
यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम और 512GB तक स्टोरेज सपोर्ट मिलेगा। इसमें 125W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ दमदार 4,500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
मोटोरोला एज 50 अल्ट्रा में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 64MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, डुअल 5G सिम कार्ड सपोर्ट दिया गया है।
Tags:    

Similar News