नई दिल्ली: Ather Energy ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे EL प्लेटफॉर्म पर बनाया है। बॉडी की मजबूती का दावा स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ किया गया है। वहीं, मेटल बॉडी पैनल इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं। सीट के नीचे काफी बड़ा स्पेस इसकी एक अन्य खूबी है। कंपनी ने 1 लाख रुपये से सस्ती कीमत में इसे लॉन्च किया है। आइए जानते हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather Konarc में और क्या दिया गया है खास।
Ather Konarc Electric Scooter Price in India
Ather Konarc को कंपनी अलग-अलग वेरिएंट्स में लाई है। अभी Konarc S वेरिएंट को कंपनी मार्केट में उतारा है। इसमें भी तीन रेंज वाले मॉडल आते हैं। 100km रेंज वाला मॉडल 99,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। इसकी डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में शुरू होगी। 125km रेंज वाला मॉडल 1,21,999 रुपए में आता है। वहीं, 161km रेंज वाला मॉडल 1,44,999 रुपए में पेश किया गया है। सभी कीमत एक्स-शोरूम हैं। पिछले दोनों वेरिएंट्स की डिलीवरी सितंबर 2026 में शुरू होगी।
Ather Konarc Electric Scooter Features
Ather Konarc कंपनी का नया, सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर बनकर आया है। इसे कंपनी ने अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस के साथ मेटल बॉडी पैनल दिए गए हैं। आगे की तरफ 14 इंच टायर, और पीछे की तरफ 12 इंच टायर मिलते हैं। 1,352 mm व्हीलबेस के साथ कंपनी ने इसे अपना अबतक का सबसे लम्बा स्कूटर कहा है। ब्रांड के अनुसार, स्कूटर में सीट के नीचे 31 लीटर का बड़ा स्पेस मिल जाता है।
बैटरी के लिए 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh के बैटरी विकल्प दिए गए हैं। स्कूटर में एल्युमिनियम बैटरी केसिंग लगी है। कंपनी ने इन्हें IP67 रेट किया है जिससे ये डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट हो जाती हैं। स्कूटर में एथर का नया AeBS ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जो 20% ज्यादा ब्रेकिंग पावर देता है। स्कूटर में स्किड कंट्रोल, ऑटो होल्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स भी आते हैं। यानी राइडिंग के दौरान अधिकतम कंट्रोल यह राइडर को दे सकता है। कंपनी ने कहा है कि यह राइड को आरामदायक बनाता है जिसके लिए इसमें पैडेड ग्रैब हैंडल, एडजस्टेबल बैकरेस्ट भी दिया गया है। स्कूटर में रियर सस्पेंशन भी मिलता है।
Tags: