iPhone 17 के लॉन्च की खबर आते ही धड़ाम से गिरे iPhone 16 के दाम

Update: 2025-06-02 04:57 GMT
iPhone टेक न्यूज़: Apple हर साल भारतीय बाजार में नए मॉडल लॉन्च करता है। iPhone 17 सीरीज इस साल भारत में एंट्री कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन उम्मीद है कि iPhone 17 को सितंबर 2025 में लॉन्च किया जा सकता है। Apple के अपकमिंग iPhone से पहले iPhone 16 की कीमत में कटौती की गई है। iPhone 16 को Flipkart की सीजन एंड सेल में सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है और दूसरे ऑफर्स क्या हैं? जानिए
सस्ता iPhone 16
Flipkart पर इन दिनों सीजन एंड सेल लाइव है और इस दौरान कई स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इनमें iPhone 16 भी शामिल है जो ओरिजिनल कीमत से काफी कम कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। iPhone 16 पर कीमत में छूट के अलावा बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी दिए जा रहे हैं।
iPhone 16 की कीमत में छूट
iPhone 16 का 128GB वेरिएंट Flipkart पर 5000 रुपये के सीधे डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत पर 6 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ऐसे में iPhone 16 को 79,900 रुपये की जगह 74,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।
iPhone 16 बैंक ऑफर
iPhone 16 खरीदने के लिए बैंक ऑफर भी उपलब्ध हैं जो कीमत पर छूट दे सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। वहीं, नो कॉस्ट के तहत EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है। इसके अलावा सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड पर 4000 रुपये का ऑफ दिया जा रहा है।
Apple iPhone 16 एक्सचेंज ऑफर
ज्यादा छूट पाने का सबसे अच्छा ऑफर एक्सचेंज बोनस हो सकता है। इसके तहत फोन बदलने पर आपको भारी छूट मिल सकती है। iPhone 16 पर 44,150 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। नियम और शर्तों के तहत एक्सचेंज किए गए फोन पर इतनी छूट का फायदा उठाया जा सकता है।
Tags:    

Similar News