Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा

Update: 2026-08-01 14:32 GMT
नई दिल्ली : Apple Pay बीते दिन डाउन हो गया, जिसने हजारों यूजर्स को परेशान किया। एप्पल पे सर्विसेज डाउन होने के चलते कई यूजर्स को मनी ट्रांसफर में दिक्कतें हुईं, तो वहीं कई यूजर्स पेमेंट करने में मुश्किलों का सामना कर रहे थे। सर्विसेज में आ रही दिक्कत की पुष्टि कंपनी की ओर से भी की गई जिसमें पता चला कि Apple Cash में कुछ समस्या आ रही थी। हालांकि कंपनी ने सर्विस में आई खराबी को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की और न ही वजह बताई कि ऐसा किस कारण से हुआ था।
Apple Pay ने बीते दिन हजारों यूजर्स को परेशान किया। Downdetector (via) के अनुसार, घंटों तक Apple Pay सर्विसेज
इस्तेमाल करते समय यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स को पैसे ट्रांसफर करने में दिक्कतें हुईं, वहीं, कई यूजर्स को पेमेंट्स करते हुए परेशानी का सामना करना पड़ा। Apple ने सिस्टम पेज पर इस बात की पुष्टि भी की कि Apple Cash में समस्या के चलते परेशानी आ रही है।
रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि इसे कब तक ठीक किया जाएगा। हालांकि खबर लिखने के समय Apple System Status पेज पर Apple Pay का स्टेटस Available दिखा रहा था। वहीं, Apple Cash के लिए Apple Cash - Resolved Issue दिखा रहा था। इससे पता चलता है कि सर्विस में आई खामी को ठीक कर दिया गया है। हालांकि इससे साफ होता है कि कई घंटों तक यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
Downdetector को इसके लिए 1300 के करीब यूजर्स की रिपोर्ट प्राप्त हुईं। कहा गया है कि यूजर्स ने सोशल मीडिया पर भी कंपनी की सर्विस में आई बाधा के खिलाफ पोस्ट किए। Downdetector ने भी इसकी पुष्टि की कि कंपनी की सर्विस काफी समय तक बाधित रही। अभी भी यह साफ नहीं है कि आउटेज की वजह क्या थी। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि इसका असर कितने इलाकों पर पड़ा है। कई बार तकनीकी कारणों, या सर्वर की वजह से इस तरह की दिक्कतें पैदा हो जाती हैं। ऐसे में यूजर्स के पास इंतजार करने के सिवाय कोई और विकल्प भी नहीं रह जाता है।
Tags:    

Similar News