लैपटॉप न्यूज : बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक एसर ने देश में ALG गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। इसमें 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर है जिसके साथ 16 जीबी तक DDR4 रैम और Nvidia GeForce RTX 3050 GPU है। इस लैपटॉप में 6 जीबी की DDR6 मेमोरी और 512 जीबी तक की SSD स्टोरेज है। इस गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज है। इसमें फुल साइज कीबोर्ड है। इसकी कीमत 56,990 रुपये से शुरू होती है। यह सिर्फ स्टील ग्रे कलर में उपलब्ध है। इसे कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स साइट अमेजन के साथ-साथ एसर के एक्सक्लूसिव स्टोर और दूसरे रिटेल आउटलेट के जरिए बेचा जाएगा।
ALG गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन
यह लैपटॉप विंडोज 11 होम आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 12वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i5-12450H CPU है जिसके साथ 16 जीबी तक की DDR4 रैम है। इस लैपटॉप में 6 जीबी तक की DDR6 वीडियो मेमोरी के साथ Nvidia RTX 3050 GPU दिया गया है। इसमें 15.6 इंच का फुल एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। इस लैपटॉप में 512 जीबी तक का NVMe SSD स्टोरेज दिया गया है। इसके स्टोरेज को डुअल M.2 स्लॉट के जरिए 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें दो यूएसबी 3.2 टाइप सी पोर्ट और एक यूएसबी 3.2 टाइप ए पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई और ब्लूटूथ का ऑप्शन दिया गया है।
एसर ने इस लैपटॉप में 120 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 4-सेल 54 Whr Li-ion बैटरी दी है। इसमें 1 मेगापिक्सल का वेबकैम और इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है। इस लैपटॉप का साइज 48.1 x 32.4 x 9.2 सेमी है यह कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड कई एशियाई और यूरोपीय देशों में उपलब्ध है।
कंपनी ने एयर प्यूरीफायर, पंखे, वाटर प्यूरीफायर, कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर और रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर पेश किए हैं। एसरप्योर के एयर प्यूरीफायर में एलसीडी पैनल है। इसकी शुरुआती कीमत 9,990 रुपये है। एसरप्योर कोजी एयर सर्कुलेटर पंखे की कीमत 7,490 रुपये से शुरू होती है। इन्हें एसर के एक्सक्लूसिव स्टोर, ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए बेचा जाए